एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, कांग्रेस विधायकों ने खड़े होकर दिया समर्थन

No Confidence Motion: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ आए प्रस्ताव का खड़े होकर समर्थन जताया.

Madhya Pradesh Assembly Winter Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. चर्चा के बाद सदन से 16306 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित हो गया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया.

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुधवार का दिन तय किया था. बजट पर चर्चा और द्वितीय अनुपूरक अनुदान की मांगों पर वोटिंग के लिए दो घंटे का समय दिया गया. कांग्रेस विधायकों ने खड़े होकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समर्थन दिया. बुधवार को सदन में उपस्थित रहने के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी किया था.

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा. सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस का तेवर शुरू से ही तीखा था. बता दें कि साल 2023 में विधानसभा चुनाव होनेवाला है. ऐसे में सरकार ग्रामीण विकास और रोजगार पर विशेष फोकस दे रही है. बुधवार प्रस्ताव बजट में ऊर्जा विभाग - 3500 करोड़, नगरीय विकास एवं आवास विभाग - 1350 करोड़, लोक निर्माण कार्य विभाग 4500 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग एक हजार करोड़, पंचायत विभाग 1472 करोड़, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार - 2104 करोड़, नर्मदा घाटी विकास - 2604 करोड़, अटल गृह ज्योति योजना के लिए 3150 करोड़ रुपए का प्रावधान, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए 258 करोड़, सहकारी समितियों के कंम्प्यूटीकरण के लिए 88 करोड़, आयुष्मान भारत के लिए 200 करोड़, नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के लिए 350 करोड़ और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए एक हजार करोड़ रुपए प्रावधान है.

15वीं विधानसभा का 13वां सत्र

बता दें कि मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का 13वां सत्र है. सोमवार से शुरू हुए सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी. विधानसभा के प्रमुख सचिव एमपी सिंह ने पुष्टि की थी कि शीतकालीन सत्र के लिए 1506 लिखित सवाल सचिवालय को मिले हैं. तारांकित प्रश्न 794 और अतारांकित प्रश्न 712 हैं, ध्यानाकर्षण की 211, स्थगन प्रस्ताव की पांच, अशासकीय संकल्प की 16, शून्यकाल की 67 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं.

MP Election 2023: क्या मध्य प्रदेश में लागू होगा 'गुजरात फार्मूला'? BJP विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को सताने लगा ये डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget