एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: प्रधानमंत्री के परिवारवाद वाले बयान पर एमपी में कांग्रेसियों ने यूं दिया जवाब, इन नेताओं की तस्वीर के साथ लगाए पोस्टर

Madhya Pradesh Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर परिवारवाद को लेकर जमकर हमला बोला था. अब इस पर कांग्रेस ने अनोखे तरीके से जवाब दिया है.

Madhya Pradesh Election 2023 News: एमपी में चुनाव के पहले की लड़ाई अब पोस्टर वॉर की लड़ाई परिवारवाद पर आकर अटक गई है. दरअसल पीएम मोदी ने बीते दिनों भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यही उन्होनें बीजेपी के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर परिवारवाद को लेकर जमकर हमला बोला. बस क्या था इस हमले के जवाब में कांग्रेस मुखर हो गई और इंदौर में कांग्रेसी नेताओ ने भाजपा के परिवारवाद के चेहरों को लेकर चौराहों पर बड़े बड़े पोस्टर लगा दिए.

क्या है पोस्टर में
जो पोस्टर कांग्रेसी नेताओं ने लगाए उसमें बीजेपी के उन नेताओं के चेहरे लगाए गए जिनका रिश्ता भाजपा के ही किसी बड़े नेता से रहा. मसलन पोस्टर में इंदौर विधानसभा क्रमांक तीन से विधायक आकाश विजयवर्गीय का पोस्टर लगाया गया था. जिनके पिता कैलाश विजयगर्वीय भाजपा मेें राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं और इससे पहले वे विधायक, महापौर सहित कई राजनीतिक पदों पर रह चुके हैं. 

भाजपा के परिवारवाद को पर तज कसते हुए कांग्रेस ने लगाएं पोस्टर
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल संभागीय प्रवक्ता अनूप शुक्ला सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत दिनों भोपाल में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान PM Modi द्वारा परिवारवाद पर भाषण दिया गया था. जिसमें उन्होंने कहा कि देश की कुछ पार्टियां परिवारवाद कर रही हैं वही कांग्रेस में गांधी परिवारवाद चल रहा है. 

उसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकर्षित करते हुए इंदौर शहर कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी में चल रहे परिवारवाद के पोस्टर आज शहर की सड़कों पर लगाए गए. रीगल चौराहा टावर चौराहा अग्रसेन चौराहा पर पोस्टर लगाकर बताया है कि प्रधानमंत्री जी जैसा आप बोलते हो वैसा कुछ नहीं करते हो पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी की नेता पुत्रों के नेताओं के रिश्तेदारों के पोस्टर लगाकर बताया गया कि अन्य पार्टी से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद चल रहा है.

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget