एक्सप्लोरर

MP Election 2023: सत्यनारायण पटेल ने इंदौर-5 विधानसभा सीट पर फिर जताई दावेदारी, दूसरे दल में जाने पर कही ये बात

MP Election 2023 News: सत्यनारायण पटेल ने कहा कि जब राम मंदिर मुद्दा नहीं था तब उनके परिवार ने राम मंदिर का निर्माण किया था. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास भी पार्टी बदलने के ऑफर आते हैं.

Madhya Pradesh Elections 2023: इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. एक ओर जहां पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल अपनी दावेदारी खुलकर जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता स्वप्निल कोठारी भी इस बार पीछे नहीं हटने के मूड में हैं. सत्यनारायण पटेल ने अपनी दावेदारी के अलावा इस बात को भी स्वीकार किया है कि उन्हें अन्य दलों में भी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

क्या चुनाव हारने वाले को टिकट मिलेगा

इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल ने चुनावी ताल ठोक दी है. पत्रकारों से चर्चा में सत्यनारायण पटेल ने अपनी चुनावी दावेदारी को स्वीकार किया. वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि दो से तीन बार चुनाव हारने वालों को टिकट नहीं दिए जाने की तैयारी की जा रही है, तो इसके जवाब में सत्यनारायण पटेल ने अब्राहम लिंकन का उदाहरण पेश कर दिया. सत्यनारायण पटेल ने मीडिया से कहा कि जब मैं चुनाव विधानसभा लड़ा था उस समय भी मैंने बीजेपी से ये सीट छीनी थी और सर्वाधिक मतों से विजयी भी हुआ था.

पीढ़ियों से कांग्रेसी 

सत्यनारायण पटेल ने यह भी कहा कि जब राम मंदिर मुद्दा नहीं था तब उनके परिवार ने ही राम मंदिर का निर्माण किया था. सत्यनारायण पटेल ने यह भी कहा कि अब पार्टी बदलने के ऑफर आते जाते रहते हैं. कई बार डोरे डाले गए लेकिन मेरे दादाजी-पिताजी और हमारी पीढ़ी सदा से ही कांग्रेस में रही है और यही सेवा करती आई है, इसलिए कही और जाने का सवाल ही नहीं उठता है.

उन्होंने कहा कि मैं पहले भी साफ कर चुका हूं और आज फिर साफ कर रहा हूं कि मैं कांग्रेस में था हूं और सदा रहूंगा. सत्यनारायण पटेल अपनी विधानसभा में कई आयोजनों के जरिए सक्रिय भी हैं, जबकि इसी विधानसभा से स्वप्निल कोठारी भी कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार हैं.

ये भी पढ़ें Online Job Fraud: ऑनलाइल जॉब के लिए आया ये मैसेज कर देगा कंगाल, भोपाल के भूपेंद्र की ऐसे गई जान, abp के इन्वेस्टिगेशन में हुआ बड़ा खुलासा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget