एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव से इन पांच सवालों के मिले जाएंगे जवाब? जानें- क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण

Madhya Pradesh Election 2023 News: एमपी में इस बार हिंदू कार्ड के जरिए कांग्रेस भी सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में लगी है. वहीं ये चुनाव ही तय करेगा कि शिवराज चौहान का राजनीतिक भविष्य क्या होगा.

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश विधानसभा की तारीखों का ऐलान आज होने वाला है. इसके साथ मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल और गरमाने वाला है. इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में अहम माना जा रहा है. एक तरफ जहां बीजेपी फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए हर राजनीतिक समीकरणों पर नजर गड़ाए हुए है. वहीं दूसरी तरफ सत्ता से बाहर रही कांग्रेस अब किसी भी सूरत में सत्ता पर काबिज होना चाहती है. आम आदमी पार्टी की एंट्री ने इस बार की चुनावी जंग को और दिलचस्प बना दिया है.

BJP या कांग्रेस किसका हिंदू कार्ड चलेगा?
कांग्रेस ने इस बार के विधानसभा चुनावों में वोटरों को साधने के लिए बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड के जवाब में खुद को सबसे बड़ा हिंदू बताया है. एक सभा के दौरान तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा भी था कि गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं,लेकिन बेवकूफ नहीं. यहीं नहीं उन्होंने बीजेपी पर भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का आरोप भी लगाया. अप्रैल माह में कांग्रेस ने पुजारियों के साथ धर्म संवाद भी किया. इस सम्मेलन पर बीजेपी ने जब सवाल खड़े किए थे कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने भगवा का ठेका नहीं ले रखा, ना ही उसके पास भगवा का ट्रेडमार्क है. यानि कुल मिलाकर 18 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर हिंदुत्व के सहारे कब्जा जमाए बैठी बीजेपी को कांग्रेस उसी के अंदाज में परास्त करना चाहती है. 

सनातन विवाद से कांग्रेस को नुकसान होगा?
एक तरफ अपनी हिन्दूत्ववादी छवि बनाने में लगी कांग्रेस उस समय घिरी नजर आई जब इंडिया गठबंधन में शामिल तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया. जिसके बाद बीजेपी सनातन मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हावी नजर आई. पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के बड़े नेताओं ने कांग्रेस, गांधी परिवार और कमलनाथ पर हमले बोले. यहीं नहीं प्रदेश कमलनाथ ने भोपाल में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की पहली साझा रैली को कैंसिल करने का ऐलान करना पड़ा. तब सवाल खड़ा हुआ था कि क्या कमलनाथ सनातन विवाद से डर गए?  अब सनातन विवाद का कितना असर हुआ ये तो चुनावों के नतीजों से ही पता चलेगा.  

बड़े चेहरों को उतारने का BJP को कितना फायदा?
बीजेपी को जिन विधानसभा क्षेत्रों में अपनी स्थिति कमजोर नजर आ रही थी. उन क्षेत्रों में उन्होंने पार्टी के बड़े चेहरों को उतारने का गणित लगाया है. आपको बता दें कि केंद्र की राजनीति से प्रदेशों में भेजे गए नेता भले ही चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित नहीं कर पाते हों, लेकिन उनके असर से आसपास के क्षेत्रों में बीजेपी को फायदा जरूर मिल जाता है. पहले भी बीजेपी कई राज्यों में ये फार्मूला आजमा चुकी है.

शिवराज सिंह चौहान का भविष्य क्या होगा?
मध्य प्रदेश की राजनीति में देखा जाए तो शिवराज सिंह चौहान सबसे बड़े चेहरे हैं. 64 वर्षीय शिवराज सिंह चौहान अभी भी लंबी राजनीतिक पारी खेलने की क्षमता रखते है. दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच के समय छोड़ दे तो लभगग 16 सालों तक शिवराज प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है. इस बार का चुनाव उनका आगे का राजनीतिक भविष्य तय करेगा. 

उनके बाद कैलाश विजयवर्गीय भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय जैसा जनाधार बाकी नेताओं का तो नहीं है, लेकिन अपने अपने इलाकों में स्थानीय नेताओं से ज्यादा प्रभाव तो रखते ही हैं. जैसे नरेंद्र सिंह तोमर का ग्वालियर, गुना और मुरैना जैसे क्षेत्रों में अच्छा खासा प्रभाव है. वहीं देखा जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद के बिना सरकार बनाना किसी के बूते की बात नहीं है. एमपी की सियासत भी इस बात की गवाह है. वो भी शिवराज सिंह चौहान के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे है.

यह भी पढ़ें: Elections 2023 Date ECI Live: मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव कब? चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget