एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के इस पोलिंग बूथ पर दोबारा डाले जा रहे हैं वोट, जानिए- क्या है वजह

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में कुल 76.2 प्रतिशत वोट पड़े, जो अब तक का रिकॉर्ड है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: भिंड (Bhind) जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के किशूपुरा में आज यानी मंगलवार को फिर से मतदान हो रहा है. मतदान क्रमांक 71 माध्यमिक शासकीय भवन में पुर्नमतदान हो रहा है. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक यहां वोटिंग होगी. इस बूथ पर 1223 मतदाता है. यहां बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के रूप में अरविंद सिंह भदौरया तो कांग्रेस (Congress) से हेमंत कटारे मैदान में हैं.

17 नवंबर को प्रदेश भर में मतदान के साथ ही किशूपुरा बूथ पर भी वोटिंग हुई थी, लेकिन यहां वोटिंग के दौरान कुछ लोग बूथ में घुस आए थे. उन्होंने मतदाताओं को डरा धमकाकर मत पर्चियां एकत्रित कर मतदान प्रभावित किया था. ये शिकायत पीठासीन अधिकारी द्वारा की गई थी. बाद में इस मामले में चार कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर दिया गया. 

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन होने के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है. आज दोबारा मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. भिंड कलेक्टर ने कहा कि यहां सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए गए हैं. यहां सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है. मुझे मिली जानकारी के अनुसार, चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मतदान दल के चार सदस्यों में से एक स्थायी कर्मचारी था, उसे छोड़कर बाकी तीन को निलंबित कर दिया गया है. स्थायी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है. 

#WATCH | Bhind Collector Sanjeev Shrivastava says, "Election Commission ordered a re-polling here following a violation of the secrecy of voting. Re-polling is being held today. Voting began at 7 am and it is going on peacefully...Security measures are strong here. Adequate… pic.twitter.com/wfNpSPhqBF

— ANI (@ANI) November 21, 2023

">

17 नवंबर को 89 फीसदी हुई थी वोटिंग
कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर अधिकारी के निलंबन की अनुशंसा आयुक्त, ग्वालियर संभाग को भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि मतदन केंद्र पर सभी वोटर निर्भीक होकर वोट कर रहे हैं. बता दें पीठासीन अधिकारी सतीश कुमार की शिकायत पर सतेन्द्र भदौरिया और संतोष भदौरिया सहित अन्य अज्ञात पर थाने में मामला भी दर्ज किया गया था. अटेर विधानसभा के किशूपुरा बूथ पर 17 नवंबर को 89 फीसदी मतदान हुआ था. मतदान के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक व्यक्ति EVM के पास खड़ा हुआ नजर आया था. इसकी जांच के बाद ही निर्वाचन आयोग ने पुर्नमतदान का फैसला लिया था.

इस मामले में बीजेपी ने अफसर और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से अटेर विधानसभा क्षेत्र के 16 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की थी. बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था. बीजेपी द्वारा शनिवार को निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में 16 बूथ केंद्रों की शिकायत की थी. इनमें अधिकारियों और उनके दल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलीभगत कर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप लगाया था.

MP Election 2023: जानिए क्यों अचानक पत्नी अमृता सिंह के साथ सागर जेल पहुंच गए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget