एक्सप्लोरर

MP Election 2023: जल्द आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक कल

MP Elections 2023: इससे पहले दो बैठकों में करीब 100 सीटों पर सहमति बनी थी. वहीं बीजेपी द्वारा केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों को चुनाव में उतारे जाने के बाद कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी दो लिस्ट जारी कर दी हैं. वहीं अब सभी की निगाहें कांग्रेस की पहली लिस्ट पर हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश में पहली सूची जल्द जारी कर सकती है. कांग्रेस उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की कल बैठक होगी.

जानकारी के मुताबिक ये स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस वॉर रूम में सुबह ग्यारह बजे शुरू होगी, जिसमें मध्य प्रदेश स्क्रीनिंग कमिटी के प्रमुख जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, कांति लाल भूरिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. 

100 सीटों पर बनी सहमति
इससे पहले की दो बैठकों में करीब सौ सीटों पर सहमति बनी थी. बची हुई सीटों के अलावा बीजेपी द्वारा केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव में उतारे जाने के बाद कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी चर्चा हो सकती है. स्क्रीनिंग कमेटी में नाम तय होने के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदारों की सूची पर मुहर लगाती है.

बीजेपी ने जारी की दो लिस्ट
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने अभी तक दो लिस्ट जारी कर दी हैं. इनमें पार्टी ने 79 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. इस बार पार्टी ने चुनाव में तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है. पार्टी ने उन्हें इंदौर- 1 से अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा बीजेपी ने मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर सीट से विधायक जालम सिंह पटेल का टिकट काटकर बड़े भाई केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

ये भी पढ़ें

Watch: खंडवा में बीजेपी का अंतर्कलह सामने आया, BJP विधायक के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget