एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: 'जो लोग भगवान के सगे नहीं, वे जनता के कैसे सगे होंगे?...', एक्टर विक्रम मस्ताल का बीजेपी पर निशाना

MP News: एक्टर विक्रम मस्ताल ने कहा कि गृहमंत्री शाह के दौरों का फायदा बीजेपी को हो या न हो, पर कांग्रेस को शाह के दौरों से बहुत फायदा हो रहा है. जनता इस बार BJP की सरकार को प्रदेश से बाहर कर देगी.

Vikram Mastal On Amit Shah: मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार से जनता, किसान पूरी तरह से त्रस्त, परेशान हो गए हैं. बुदनी विधानसभा क्षेत्र की ही बात करें तो यहां किसानों को मूंग फसल का पैसा समय पर नहीं मिल रहा है. अवैध उत्खनन की वजह से मां नर्मदा की छाती को छलनी किया जा रहा है. यह सब कुछ देखकर मुझे बहुत दर्द हो रहा है, जो बीजेपी भगवान की सगी नहीं, वो आम जनता की सगी कैसे हो सकती है. यह कहना है कि एक्टर विक्रम मस्ताल का है.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में एक्टर विक्रम मस्ताल ने कहा कि जनता पूरी तरह से परेशान है, दुखी है, त्रस्त है. मैं अपने ही क्षेत्र बुदनी की बात करूं तो आज मैं कुछ किसानों से मिला, किसानों को मूंग फसल का पैसा ही नहीं मिला है. पहले बताया गया कि भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लग जाने की वजह से तुलाई लेट होगी, तो मैं कहना चाहता हूं वो अलग सेटअप है, इसमें किसानों का क्या दोष.

अमित शाह के दौरों से कांग्रेस को फायदा
एक्टर विक्रम मस्ताल से जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरों को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के दौरों का फायदा बीजेपी को हो या न हो, पर कांग्रेस को शाह के दौरों से बहुत फायदा हो रहा है. जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश से बाहर कर देगी. हमारे नेता राहुल गांधी ने 150 सीटों का दावा किया है, जबकि मैं कह रहा हूं कि इस बार कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस 150 सीटों से भी ज्यादा सीटें जीतेगी और सरकार कांग्रेस की बनेगी. 

बिल्कुल नहीं चाहता था राजनीति में आऊं
नर्मदा सेवा सेना संगठन के संयोजक बने विक्रम मस्ताल ने एबीपी से चर्चा में कहा कि मैं राजनीति में बिल्कुल भी नहीं आना चाहता था, पर आना पड़ा. एक किस्सा बताता हूं, मेरे गांव में नहर है, उसे बने 30 साल हो गए हैं. नहर बनवाने के लिए मैंने 181 पर शिकायत की. मैंने सोचा कि नहर बनेगी, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा तो किसानों को लाभ होगा. लेकिन 181 पर की गई मेरी शिकायत को ही ब्लॉक कर दिया गया. फिर कुछ दिनों बाद पता चला कि पूरे प्रदेश भर में 181 पर शिकायत निराकरण के मामले में प्रथम स्थान मिला है.

अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन आए, जितने रुपए का यह विज्ञापन छपा था, उससे कम राशि में नहर की मरम्मत हो सकती थी.इससे मुझे आघात लगा. मां नर्मदा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, अवैध खनन हो रहा है. मुझे लगा कि अब किसी न किसी को तो आवाज उठाना ही पड़ेगी. ये सरकार विज्ञापनों के माध्यम से विकास दिखा रही है, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है. इस सभी बातों को देखते हुए मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है. 

16 जिलों की मुझ पर जिम्मेदारी
विक्रम मस्ताल ने बताया कि मां नर्मदा नदी में मेरी रुचि को देखते हुए कमलनाथ जी ने नर्मदा सेवा सेना का गठन किया है. इसका मुझे संयोजक बनाया गया है. मुझे 16 जिलों का दायित्व दिया गया है. 66 विधानसभा है, 600 गांव है. हमारी नर्मदा सेवा सेना अवैध रेत उत्खनन के मामलों को रोकेगी, जानकारी मिलते ही शासन से शिकायत करेगी.

ये भी पढ़ें: MP News: खंडवा में किशोर दा के जन्मदिन पर प्रशंसकों ने समाधि पर काटा केट, यहां जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget