एक्सप्लोरर

'मकबूल' ने लगाई मूर्ति तो 'नाहरु' की तरकीब से मंदिर में लगा महा घंटाल, अनपढ़ और दूसरी पास कारीगर के सामने इंजीनियरों ने खड़े किए हाथ

Mandsaur News: मध्य प्रदेश में दूसरी कक्षा पास एक शख्स ने अपनी सूझबूझ से समस्या को हल कर दिया. कारीगर ने से 37 क्विंटल वजनी घंटाल को मंदिर में आसानी से स्थापित कर दिया. 

Muslim Installed 3700 kg Bell in Madhya Pradesh Temple: मेहनत, लगन, बुद्धि और अनुभव अगर एक साथ मिल जाए तो फिर हर मुश्किल आसान हो जाती है. मंदसौर (Mandsaur) के पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) परिसर में जिला प्रशासन और मंदिर समिति एक महा घंटाल को लेकर कई दिनों से परेशान थी. लेकिन, दूसरी कक्षा पास एक शख्स ने अपनी सूझबूझ से प्रशासन और मंदिर समिति की समस्या को चुटकी में हल कर दिया. कारीगर ने से 37 क्विंटल वजनी घंटाल को मंदिर में आसानी से स्थापित कर दिया.

इंजीनियर और आर्किटेक्ट ने हाथ खड़े कर दिए
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सहस्त्र महादेव मंदिर भी स्थापित है. इस मंदिर में लगाने के लिए 37 क्विंटल वजनी घंटाल का निर्माण कराया गया. 6 माह तक कारीगरों ने इस बड़े घंटाल का निर्माण किया. जब इसे मंदिर में लगाने की बारी आई तो कई इंजीनियर और आर्किटेक्ट ने हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद मंदिर समिति और जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई. इसी बीच मंदसौर के ही रहने वाले नाहरु खान नाम के कारीगर को बुलाया गया और उसके सामने समस्या रखी गई. उसने चंद दिनों का समय मांगा और फिर एक ऐसा स्ट्रक्चर तैयार किया जिस पर आराम से घंटा स्थापित किया जाए सके. इसके बाद क्रेन के माध्यम से घंटे को मंदिर परिसर में लगा दिया गया. 


मकबूल' ने लगाई मूर्ति तो 'नाहरु' की तरकीब से मंदिर में लगा महा घंटाल, अनपढ़ और दूसरी पास कारीगर के सामने इंजीनियरों ने खड़े किए हाथ

काम आया अनुभव
कारीगर की कारीगरी देखकर प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति के लोग भी हतप्रभ रह गए. नाहरु ने एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि उनके द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व में सेंसर वाली घंटी भेंट की गई है. ये घंटाल भी उनके लिए चुनौती भरा था लेकिन ऊपर वाले के आशीर्वाद से उन्होंने जटिल समस्या को बड़े ही आसान ढंग से सुलझा लिया. उन्होंने बताया कि वो कक्षा दूसरी तक पढ़े लिखे हैं लेकिन घंटी को लेकर उनका लंबा अनुभव है. यही अनुभव उन्हें यहां भी काम आया.

25 क्विंटल तांबा और पीतल का आया दान
मंदिर में घंटाल का विचार जब समिति के सदस्यों के बीच आया तो उन्होंने 6 माह तक पीतल और तांबे का दान एकत्रित किया. मंदिर समिति को अलग-अलग माध्यम से 25 क्विंटल तांबा और पीतल दान के माध्यम से प्राप्त हुआ. इसके बाद उनके द्वारा घंटा बनवाने का ठेका गुजरात के कारीगरों को दिया गया. इस पर लगभग 36 लाख रुपए खर्च किए गए हैं जबकि निर्माण करने वाले कारीगरों ने 3 लाख का पारिश्रमिक लिया है.


मकबूल' ने लगाई मूर्ति तो 'नाहरु' की तरकीब से मंदिर में लगा महा घंटाल, अनपढ़ और दूसरी पास कारीगर के सामने इंजीनियरों ने खड़े किए हाथ

नाहरू जैसी है मकबूल की भी कहानी
जब सहस्त्र महादेव मंदिर में कई टन वजनी शिवलिंग की स्थापना की जा रही थी, उस समय भी जिला प्रशासन और मंदिर के समिति के सामने समस्या खड़ी हो गई थी लेकिन निरक्षर मकबूल खान ने बड़ी आसानी से शिवलिंग को बर्फ की सिल्ली पर रखकर स्थापित करवा दिया. इस दौरान मकबूल के दिमाग की भी खूब तारीफ हुई थी और अब घंटे को लेकर नाहरू चर्चाओं में हैं.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur News: PM आवास योजना के 14 हजार हितग्राहियों का पक्के घर का सपना होगा साकार, पीएम मोदी आज कराएंगे गृह प्रवेश

MP News: मध्य प्रदेश के 546 गांवों में दौड़ेंगी राज्य परिवहन की बसें, विदिशा से होगी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget