एक्सप्लोरर

आपने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की शानो-शौकत तो देख ली, जल्द ही एमपी का एक और स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास

जबलपुर के मदन महल स्टेशन को रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर नया रूप दिया जा रहा है. करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है.

Madan Mahal Station in MP: आपने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की शानो-शौकत तो देख ली, अब जल्द ही मध्यप्रदेश का एक और रेलवे स्टेशन इसी तरह वर्ल्ड क्लास होगा. जबलपुर के मदन महल स्टेशन को रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर नया रूप दिया जा रहा है. करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है. यहां आपको बताते चलें कि मदन महल स्टेशन को मध्य प्रदेश के पहले पिंक स्टेशन का दर्जा भी मिला है. यहां यात्री सुविधाओं संबंधी सभी कार्य महिला रेल कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाता है.

नए रंग रूप में नजर आएगा मदन महन स्टेशन
पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरियार के मुताबिक रानी कमलापति स्टेशन की तर्ज पर जबलपुर का मदन महल स्टेशन भी जल्द नए रंग रूप में नजर आएगा. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर ने रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट (Redevelopment Project) के तहत मदन महल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए कई नए कार्य किये जा रहे हैं. सबसे पहले स्टेशन पर नए प्लेटफार्म जिसे एक नंबर प्लेटफार्म कहा जायेगा का बेस तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इस में पटरी बिछाने का काम भी शुरू होगा.

कायाकल्प में पश्चिम रेलवे सबसे आगे
रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने में इन दिनों जबलपुर का पश्चिम मध्य रेलवे देश भर में सबसे आगे है. भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन हो या फिर कोटा या जबलपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन, लगातार रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के काम में पश्चिम मध्य रेलवे फोकस किये हुए हैं. इसी कड़ी में जबलपुर के मदन महल स्टेशन का स्वरूप भी बड़ा होने जा रहा है. मदन महल स्टेशन में मौजूद कुल 4 प्लेटफार्म को नया स्वरूप दिया जा रहा है. जहां से जल्द ही ट्रेनों की शुरुआत भी होगी. करीब 120 करोड़ रुपये की अधिक लागत से मदन महल में चार प्लेटफार्म बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है. स्टेशन को भी रानी कमलापती स्टेशन की तर्ज पर कई आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जाएगा. यहां आधुनिक यात्री प्रतिक्षालय, बुकिंग काउंटर ,वाश रूम, डिजिटल बोर्ड के साथ-साथ एस्केलेटर लिफ्ट समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.


आपने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की शानो-शौकत तो देख ली, जल्द ही एमपी का एक और स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास
राजा रघुनाथ शाह नामकरण करने की मांग
Redevelopment Project के तहत मदन महल स्टेशन के मौजूदा तीन प्लेटफार्म को बढ़ाकर चार किया जा रहा है ताकि यहां ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों को ठहराव दिया जा सके. मदन महल स्टेशन से दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, रीवा सहित कई अन्य गन्तव्य की ओर जाने वाली रेल गाड़ियों की शुरुआत भी की जाएगी. मदन महल रेलवे स्टेशन में नव निर्माण के साथ उसका नाम बदलने की मांग भी की जा रही है. पिछले दिनों पश्चिम मध्य रेल के क्षेत्राधिकार वाले संसदीय क्षेत्र के सांसदों की बैठक में इसका नाम बदलकर आदिवासी राजा रघुनाथ शाह के नाम पर रखने की मांग उठी थी.

यह भी पढ़ें:

UP Assembly Election 2022: फिरोजबाद में बोले ओवैसी- योगी बाबा के दिमाग पर नाम बदलने का बुखार, गोडसे देश का पहला आतंकवादी

Madhubani News: पार्टी से निष्कासित होने के बाद समर्थकों के साथ झूमे गजेंद्र झा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget