एक्सप्लोरर

इंदौर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ लगाए जयकारे

Indore: News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा इंदौर में धूमधाम से निकाली गई. छत्रीबाग मंदिर से रथ यात्रा निकली, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. भगवान को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए गए.

Lord Jagannath Rath Yatra In Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार (7 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ की यात्रा धूमधाम से निकाली गई. इस साल इंदौर में छत्रीबाग मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई. भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शाम 4 बजे सबसे पहले भगवान जगन्नाथ को चावल के बर्तन अर्पित किए गए और फिर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया.

इसके बाद भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए निकले. इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े. सैकड़ों पुजारियों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगाए. भगवान को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए गए और फिर लोगों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकल पड़े.

करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

इधर, कृषि विहार, महू “जगन्नाथ-धाम” में स्थित जगन्नाथ मंदिर से महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र, एवं बहन सुभद्रा को सुंदर सुसज्जित रथ पर विराजित कर रथ यात्रा पूर्ण पारंपरिक और भक्ति भाव के साथ निकाली गई. महाप्रभु के रथ को कई प्रकार के सुन्दर पुष्पों से सजाया गया और भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया. भक्तों में इस बार रथयात्रा के प्रति विशेष श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला. जगन्नाथ मंदिर को भी सुन्दर आकर्षक शैली में सजाया गया था. इक्कीस पताकाओं से मंदिर को अलंकृत किया गया. 

25 डमरू वादक बढ़ा रहे थे रथयात्रा की भव्यता

महाप्रभु के रथ को प्राचीन परम्परागत शैली में रथयात्रा के पहले स्वर्ण झाड़ू से बुहारा जाता है और इस परम्परा का निर्वाह जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अशोक मोहन्ती की ओर से पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया. को
रथ यात्रा में महादेव के रूप को धारण कर शिव महिमा को प्रदर्शित किया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र था. हनुमान जी भी अपने विशाल स्वरूप में रथ यात्रा में साथ चलते हुए भक्ति भाव का प्रदर्शन कर रहे थे. साथ ही पच्चीस डमरू वादक अपने हाथ में डमरू को लेकर उसे बजाते हुए ध्वनि उत्पन्न करते हुए चल रहे थे, जो कि रथयात्रा की भव्यता को कई गुणा बढ़ा रहा था. 

आठ दिनों के लिए रहेगा निवास

बड़ी संख्या में भक्तगण अपने हाथों से रथ की रस्सी को खींचते हुए अपने को धन्य समझते हुए गौरव का अनुभव कर रहे थे. रथ यात्रा जगन्नाथ धाम से निकलकर मुख्य मार्ग से होती हुई किशनगंज स्थित अपने मौसी के घर मां कालिका के मंदिर पर पहुंची, जहां पर महाआरती के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को पूर्ण आदर और भक्ति के साथ विराजित किया गया. 

इस मंदिर में इनका निवास आठ दिनों के लिए रहेगा. नौवें दिन वापसी यात्रा जिसे बाहुड़ा यात्रा भी कहते हैं 15 जुलाई 2024 सोमवार को संपन्न होगी. ये कालिका मंदिर से शुरु होकर कृषि विहार स्थित जगन्नाथ धाम तक होगी, जिसके अंतर्गत प्रभु जगन्नाथ वापिस जगन्नाथ-धाम लौटेंगें.

ये भी पढ़ें: Ujjain: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ी भीड़, CM मोहन यादव ने की पूजा अर्चना

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget