एक्सप्लोरर

MP में तीसरे चरण की 8 सीटों पर थमा प्रचार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह समेत ये दिग्गज मैदान में

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के तहत आठ सीटों पर चुनाव कराया जाना है. इन सीटों पर चुनाव के लिए आज शाम को प्रचार का शोर थम गया है.

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान सात मई को कराया जाना है. वहीं इसको लेकर आज चुनावी शोर थम गया है. तीसरे चरण के चुनाव में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की आठ लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ पर मतदान कराया जाएगा. इनमें से तीन गुना, विदिशा और राजगढ़ हॉट सीट है जहां से क्रमशः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. 

मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण में छह सीटों पर मतदान कराया गया था और मतदान का प्रतिशत 66.44 रहा था. वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को छह सीटों पर 67 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना सिंधिया परिवार की पारंपरिक सीट है जिसपर 2019 में ज्योतिरादित्य को हार का सामना करना पड़ा था. तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्हें बीजेपी के केपी यादव ने हराया था. अब ज्योतिरादित्य बीजेपी का हिस्सा हैं. यहां ज्योतिरादित्य का मुकाबला कांग्रेस के यादवेंद्र यादव से है जिनके पिता देशराज सिंह के खिलाफ 2002 में सिंधिया ने चुनाव जीता था.

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में 'मामा' के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान छठी बार विदिशा से चुनाव लड़ रहे हैं. वह यहां से पांच बार सांसद रह चुके हैं. 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने मोहन यादव को राज्य की कमान संभालने का मौका दिया और वह नए सीएम बने. वहीं, शिवराज सिंह चौहान के बारे में कयास लगने लगे कि वह केंद्र में जाएंगे. जैसा सोचा गया था वैसा ही हुआ. बीजेपी ने उन्हें विदिशा से प्रत्याशी बनाया. शिवराज सिंह चौहान भी कह चुके हैं कि वह केंद्र में गए थे ऐसे ही नहीं जाएंगे बल्कि राज्य के लिए सौगात लाएंगे. शिवराज 18 साल के बाद विदिशा में वापसी कर रहे हैं. यह सीट पहले अटल  बिहारी वाजपेयी ने छोड़ी थी और शिवराज के सीएम बनने के बाद सुषमा स्वराज यहां से सांसद रही हैं. कांग्रेस ने विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया है.

दिग्विजय सिंह 

दिग्गी राजा के नाम से मध्य प्रदेश की राजनीति में पहचाने रखने वाले दिग्विजय सिंह इस बार राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में कांग्रेस ने उन्हें भोपाल से टिकट दिया था लेकिन उन्हें पहली बार चुनाव में उतरीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हरा दिया था. अब 30 साल बाद वह राजगढ़ लौट रहे हैं. वह सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं जिनमें से दो बार जीत भी हासिल हुई थी. हालांकि सीएम बनने के बाद 1993 में उन्होंने राजगढ़ सीट छोड़ दी और उनके भाई लक्ष्मण सिंह यहां से सांसद बने.  दिग्विजय सिंह का मुकाबला दो बार के बीजेपी के सांसद रोडमल नागर से होगा. यह सीट अब तक कांग्रेस ने नौ बार और बीजेपी ने छह बार जीती है.

मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर हालांकि बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है लेकिन इन तीन सीटों पर मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है. पार्टी के साथ ही इन तीनों नेताओं की भी साख दांव पर लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- Poonch Terrorist Attack: पुंछ आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का बेटा शहीद, घर के इकलौते बेटे थे कार्पोरल विक्की पहाड़े

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget