एक्सप्लोरर

एमपी में तीसरे चरण के चुनाव लिए कल से भरे जाएंगे नामांकन, जानें पर्चा दाखिल करने की लास्ट डेट

Lok Sabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि MP में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. तीसरे चरण में एमपी की 9 सीटों पर 12 अप्रैल से नामांकन भरे जाएंगे.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत शुक्रवार (12 अप्रैल) से होने जा रही है. तीसरे चरण में 9 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. इन सीटों में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना सीट, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की विदिशा सीट और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की राजगढ़ सीट भी शामिल है. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन के तहत मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं. राजन ने कहा कि तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 12 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्र भरे जाएंगे. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ सहित बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराया जाएगा. तीसरे चरण के लिए निर्वाचन अधिसूचना शुक्रवार 12 अप्रैल को जारी होगी. प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे.

जानें नामांकन की अंतिम डेट  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम डेट 19 अप्रैल है. इसके अगले दिन 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे. तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा. सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी.

बैतूल सीट पर 7 मई को होगा मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. लोकसभा संसदीय क्षेत्र बैतूल में अब 7 मई को मतदान होगा. यहां निर्वाचन अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी. केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी 12 से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे. 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी. अभ्यर्थी 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 7 मई को होगा.

बीएसपी प्रत्याशी का हुआ निधन
उल्लेखनीय है कि बैतूल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी से निर्वाचन में भाग ले रहे अभ्यर्थी अशोक भलावी का 9 अप्रैल को निधन हो गया था. अभ्यर्थी के निधन के कारण कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिार बैतूल ने यहां 26 अप्रैल को होने वाले मतदान स्थगन की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश को भेजी थी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान स्थगन की सूचना से भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को अवगत कराया गया था. राजन ने स्पष्ट किया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन में सिर्फ  बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार का ही नाम निर्देशन पत्र जमा होगा. बाकी अभ्यर्थी यथावत रहेंगे.

Chandigarh BJP Candidate List: चंडीगढ़ से BJP ने काटा किरण खेर का टिकट, इस नेता को बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget