एक्सप्लोरर

Chandigarh BJP Candidate List: चंडीगढ़ से BJP ने काटा किरण खेर का टिकट, इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Chandigarh BJP Candidate: चंडीगढ़ से दो बार की सांसद अभिनेत्री किरण खेर का बीजेपी ने टिकट काट दिया है. उनकी जगह चंडीगढ़ बीजेपी अध्यक्ष को टिकट दिया गया है.

Chandigarh BJP Candidate Sanjay Tandon: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (10 अप्रैल) को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन (Sanjay Tandon) को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. टंडन चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं.

किरण खेर का टिकट कटने को लेकर कुछ समय पहले ही संकेत मिल गए थे. 4 मार्च को चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब खेर से सवाल किया गया तो वो इसे टालती नजर आईं. किरण खेर दो बार की सांसद रह चुकी हैं.

दो बार की सांसद का कटा टिकट
किरन ने पहली बार 2014 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2019 में भी किरण खेर ने इस सीट से जीत दर्ज की. अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है. किरन खेर ने 2014 के चुनाव कांग्रेस के पवन बंसल को हराया था. 2019 में आप प्रत्याशी गुल पनाग को मात दी थी.

चंडीगढ़ में लंबे समय से सक्रिय हैं संजय टंडन
संजय टंडन का राजनीतिक करियर 1991 में शुरू हुआ था जब उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया था. टंडन तब से लेकर अब तक बीजेपे की अलग-अलग इकाई के प्रभारी रहे हैं. वह हिमाचल प्रदेश बीजेपी के भी सह-प्रभारी हैं. वह लंबे समय तक चंडीगढ़ के अध्यक्ष रहे हैं. ऐसे में उनके पास लंबा चौड़ा राजनीतिक अनुभव है.

एनजीओ भी चलाते हैं संजय
संजय टंडन लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. उन्होंने कई पुस्तकों का फॉरवर्ड लिखा है तो अपने पिता की जीवनी भी लिखी है. इसके अलावा वह समाज सेवा से भी जुड़े हुए हैं. वह कम्पीटेंट फाउंडेशन के नाम से एनजीओ चलाते हैं.

बीजेपी ने बुधवार को उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है जिसमें 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने चंडीगढ़ के अलावा यूपी और बंगाल की सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है. यूपी की सात और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ेंपंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा चिट्टे के साथ शिमला से अरेस्ट, महिला सहित 4 दोस्त भी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब में शिक्षा क्रांति! सीएम मान ने 30 प्रिंसिपलों के 8वें बैच को सिंगापुर के लिए किया रवाना
पंजाब में शिक्षा क्रांति! सीएम मान ने 30 प्रिंसिपलों के 8वें बैच को सिंगापुर के लिए किया रवाना
पंजाब में मान सरकार की नीति से ₹1.55 लाख करोड़ का निवेश, अब औद्योगिक हब बनेगा राज्य!
पंजाब में मान सरकार की नीति से ₹1.55 लाख करोड़ का निवेश, अब औद्योगिक हब बनेगा राज्य!
Ludhiana: 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- जिस दुकान में काम करती हूं, वहां लोगों ने किया रेप
Ludhiana: 16 साल की लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- जिस दुकान में काम करती हूं, वहां लोगों ने किया रेप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट? यहां जानिए डिटेल्स
Maruti Celerio या Tata Tiago, पहली नौकरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना बेस्ट?
Stem Cell Therapy: स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, जापान ने दुनिया में पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
स्टेम सेल थेरेपी से होगा पार्किंसंस का इलाज, दुनिया में जापान ने पहली बार दी इस खास तरीके को मंजूरी
Embed widget