एक्सप्लोरर

एक करोड़ मतदाता चुनेंगे एमपी के 6 सांसद, जानें सभी सीटों के इतिहास-समीकरण के साथ सब कुछ

Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की सभी सात सीटों पर कमलनाथ के नेतृत्व में विजय पाई थी. वहीं, मंडला सीट पर

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कल शुक्रवार 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, शहडोल और सीधी संसदीय क्षेत्र में पहले चरण की वोटिंग में 57.02 लाख पुरुष, 55.66 लाख महिलाएं और 184 थर्ड जेंडर समेत करीब 1.12 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन 6 सीटों पर 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.इसके लिए 13750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

यहां बताते चलें कि मध्य प्रदेश की जिन 6 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे,उनमें छिंदवाड़ा और मंडला में प्रतिष्ठा की लड़ाई है. छिंदवाड़ा में कांग्रेसी दिग्गज कमलनाथ अपना किला बचाने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. यहां से उनके पुत्र नकुलनाथ दूसरी बार संसद में पहुंचने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

नकुलनाथ के छिंदवाड़ा में बीजेपी की तैयारी
बीजेपी ने छिंदवाड़ा सीट पर जबरदस्त चक्रव्यूह तैयार करते हुए कमलनाथ का किला भेदने की भरपूर कोशिश की है. चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के एक दिन पहले मंगलवार (16 अप्रैल) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा में रोड शो करके बीजेपी की ताकत दिखाई. इसके अलावा, अमित शाह ने 40 मिनट तक बंद कमरा बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया. पार्टी ने यहां से अपने नगर अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को चुनाव मैदान में उतारा है.

नाथ परिवार का गढ़ है छिंदवाड़ा
दरअसल, 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने छिंदवाड़ा की सभी सात सीटों पर कमलनाथ के नेतृत्व में विजय पाई थी. आजादी के बाद छिंदवाड़ा सीट पर सिर्फ एक बार 1997 के उप चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. तब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को परास्त किया था. यहां से कमलनाथ नौ बार उनकी पत्नी अलका नाथ एक बार और बेटे नकुल नाथ एक बार सांसद रह चुके हैं.

मंडला लोकसभासीट पर सांसद कुलस्ते की लड़ाई
इसी तरह मंडला सीट (आदिवासी आरक्षित) बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है. बीजेपी ने यहां से छह बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है. आदिवासी बहुल मंडला में सीट पर फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस के चार बार के विधायक ओमकार सिंह मरकाम से है. 

इस सीट पर बीजेपी की चिंता इस वजह से बढ़ी हुई है क्योंकि 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के दौरान फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला जिले की निवास सीट से हार का सामना करना पड़ा था. मंडला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस तो तीन पर बीजेपी का कब्जा है.

बालाघाट लोकसभा सीट
आदिवासी बहुल बालाघाट सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. यहां बीजेपी की भारती पारधी और कांग्रेस के सम्राट सारस्वर के साथ बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने मुकाबला रोचक बना दिया है. बालाघाट संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में से चार पर बीजेपी और चार पर कांग्रेस का कब्जा है.

शहडोल लोकसभा सीट
विंध्य क्षेत्र की शहडोल संसदीय सीट भी आदिवासियों के लिए आरक्षित है. शहडोल लोकसभा में आठ सीटें है.नवम्बर 2023 के चुनाव में उसमें से सात पर भाजपा और एक पर कांग्रेस की जीत हुई थी. पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को को विजय मिली थी. शहडोल लोकसभा सीट पर बीजेपी की वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह का मुकाबला कांग्रेस की एकमात्र विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को से है.

सीधी लोकसभा सीट
विंध्य क्षेत्र की सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी ने इस बार डॉ राजेश मिश्रा पर दांव खेला है तो वहीं कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को चुनावी समर में उतारा है.साल 2019 के चुनावों में सीधी लोकसभा सीट से बीजेपी की रीति पाठक को बंपर जीत मिली थी.रीति पाठक ने कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को करारी शिकस्त दी थी.उन्होंने कुल 6 लाख 98 हजार 342 वोट हासिल किए थे जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह को 4 लाख 11 हजार 818 वोट हासिल हुए थे.रीति पाठक के विधानसभा में चले जाने के कारण भाजपा ने इस बार इस सीट पर एक अन्य ब्राह्मण चेहरा डॉक्टर राजेश मिश्रा को टिकट दिया है.

जबलपुर लोकसभा सीट
बात जबलपुर संसदीय सीट की करें तो यहां साल 1996 से बीजेपी का कब्जा है.जबलपुर सीट पर बीजेपी ने इस बार नया चेहरा उतारा है.चार बार के सांसद राकेश सिंह के विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनने के बाद बीजेपी के गढ़ को बचाने की जिम्मेदारी पार्टी ने आशीष दुबे को सौंपी है.आशीष दुबे का मुकाबला कांग्रेस के दिनेश यादव से है, जिन्हें पार्टी ने ओबीसी कार्ड खेलते हुए मैदान में उतारा है.

सीटवार प्रत्याशी
जबलपुर - 19
सीधी - 17
शहडोल - 10
बालाघाट - 16
मंडला -14
छिंदवाड़ा - 15

6 सीटों के वोटर एक नजर में
पुरुष वोटर - 57.02 लाख
महिला वोटर - 55.66 लाख 
थर्ड जेंडर वोटर - 184
कुल वोटर - 1.12 करोड़
पोलिंग स्टेशन - 13,570

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुस्लिम कैंडिडेट्स से प्यार, लोकसभा में इनकार! आखिर क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget