एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कमलनाथ का बड़ा दावा, कांग्रेस की जीत के लिए की ये भविष्यवाणी

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीतेगी, इसको लेकर बड़ा दावा किया है. यहां 2019 चुनाव में पार्टी को एक सीट मिली थी.

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस (Congress) जोरशोर से तैयारियों में जुटी है. अब जल्द ही कांग्रेस देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशियों का एलान कर सकती है. वहीं इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) का बड़ा बयान सामने आया है. कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कितना सीटें मिलेगी इसको लेकर भविष्यवाणी की है. 

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मंगलवार (5 मार्च) को कहा कि लोगों से मिले फीडबैक से पता चलता है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 12 से 13 सीटें जीतेगी. वहीं 2019 चुनाव के आंकड़ें की बात करें तो बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया था. हालांकि छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ की जीत हुई थी.

'बीजेपी कहानी गढ़ने में माहिर'
वहीं पूर्व पीसीसी चीफ ने कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को लेकर कहा कि बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 15 से 20 नामों की घोषणा हो सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 12 से 13 सीटें जीतेगी. मैंने कई जगहों पर लोगों से बातचीत की और वहां से मुझे यह फीडबैक मिला है. केंद्रीय राज्य में कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी कहानी गढ़ने में माहिर है.

इसके अलावा कमलनाथ ने एक बार फिर बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया. बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा आपने कभी मेरे मुंह से सुना? ये सब मीडिया ने चलाया और सवाल मुझसे पूछे जा रहे हैं. मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जनसंपर्क बहुत जरूरी होता है. कुछ समय बाद इसका असर देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: MP News: 'भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ...' लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के इस पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget