एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: एमपी में क्या है BJP का प्लान? प्रज्ञा ठाकुर का काटा टिकट, उमा भारती के ऐलान के बावजूद नहीं बनाया प्रत्याशी

MP Lok Sabha Chunav 2024: एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती के लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान के बावजूद उन्हें अब तक घोषित की गई सीटों में से किसी भी लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया गया.

MP Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने प्रदेश की 29 में 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इन उम्मीदवारों की घोषणा में बीजेपी ने प्रदेश की दोनों साध्वी (पूर्व सीएम उमा भारती और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर) को निराश कर दिया है. भोपाल संसदीय सीट से जहां प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है.

वहीं पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) के लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान के बावजूद उन्हें अब तक घोषित की गई सीटों में से किसी भी लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया गया. वर्ष 2003 में प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस को बेदखल कर बीजेपी की सरकार बनाने वालीं पूर्व सीएम उमा भारती ने एलान किया था कि वो इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी, लेकिन हाल ही में बीजेपी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों में उमा भारती का नाम नहीं है. पूर्व सीएम उमा भारती एमपी सहित यूपी से भी सांसद रह चुकी हैं. 

उमा भारती को MP या UP से प्रत्याशी बनाए जाने लग रहे थे कयास
उमा भारती के एलान के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें एमपी या यूपी से प्रत्याशी बनाएगी. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 सीट और मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. एमपी की खजुराहो सीट से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि उत्तर प्रदेश की झांसी सीट का भी टिकट घोषित कर दिया है. इन दोनों ही सीटों से पूर्व सीएम उमा भारती सांसद रह चुकी हैं. दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने से अब उमा भारती के लिए एमपी सहित यूपी के रास्ते फिलहाल बंद ही नजर आ रहे हैं. 

उमा भारती ने अटकलों पर लगाया विराम
हालांकि, उमा भारती ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा कि, मैनें अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला कर लिया था. अब मैं दो साल गंगा के लिए देना चाहती है. मैनें 24 फरवरी को ही संगठन महामंत्री को बता दिया था, लेकिन मैं इतंजार करती रही पार्टी ही मेरे बारे मे जानकारी दे कि मैं चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहती. मैं पीएम मोदी के साथ हूं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्पष्ट नहीं करेगें तो मैं पत्र सावजिनक करुंगी.

इसी तरह बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. उनके स्थान पर भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. इस पर मीडिया ने उनसे बातचीत करना चाही तो उन्होंने मीडिया से बात नहीं करते हुए कहा कि, आप लोग मेरे शब्दों को तोड़-मोड़ के पेश करते हैं, इसलिए मैं अब मीडिया से बातचीत नहीं करूंगी.

ये भी पढ़ें-Vikramaditya Vedic Clock: उज्जैन की 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' पर साइबर अटैक, धीमी हुई रफ्तार, PM मोदी ने किया था लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget