एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में नींबू के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 30 गुना अधिक बढ़ी है कीमत, जानिए- क्या है वजह?

Ujjain: भीषण गर्मी के बीच नींबू पानी एक ऐसा अचूक उपाय है जिसे पीकर गर्मी से राहत मिलती है. लेकिन इन दिनों उज्जैन में नींबू पानी पीना सहज नहीं रहा है. नींबू के भाव 30 गुना अधिक बढ़ गए हैं.

MP News: भीषण गर्मी (Summer) के बीच नींबू (Lemon) पानी एक ऐसा अचूक उपाय है जिसे पीकर गर्मी से राहत मिलती है. लेकिन इन दिनों उज्जैन (Ujjain) में नींबू पानी पीना सहज नहीं रहा है. नींबू के भाव 30 गुना अधिक बढ़ गए हैं और यह आम आदमी की पहुंच से धीरे-धीरे दूर हो गया है. इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण सामने आ रहा हैं. 

क्या हैं भाव
रसोई घर में नींबू एक ऐसी वस्तु है जिसकी डिमांड वर्ष भर बनी रहती है. लेकिन इन दिनों नींबू के भाव सुनकर ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं. वर्तमान समय में नींबू महाराष्ट्र से आ रहा है. उज्जैन की सब्जी मंडी के थोक व्यापारी शरीफ खान के मुताबिक नींबू का भाव लगातार एक महीने तक यही बने रहेंगे. व्यापारी शरीफ खान ने बताया कि हर साल गर्मी के दिनों में नींबू के भाव बढ़ जाते हैं लेकिन इस बार आसमान पर पहुंच गए हैं. महाराष्ट्र का निंबू 200 से 300 रूपए किलो तक होलसेल में बिक रहा है. यही नींबू फुटकर में 300 से 400 रूपए किलो तक बेचा जा रहा है. ऐसी स्थिति में एक नींबू 15 से 20 रूपए का पड़ रहा है. 

Gold-Silver Price Today: दिल्ली-यूपी में आज सोने की कीमत स्थिर, चांदी हुई सस्ती, जानिए- गोल्ड-सिल्वर का आज का भाव

क्यों बढ़े हैं भाव
थोक व्यापारी शरीफ खान के मुताबिक इन दिनों नींबू की डिमांड काफी बढ़ गई है. जहां सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व चल रहा है. वहीं मुस्लिम समाज में रोजे चल रहे है. सभी वर्गों की ओर से नींबू की डिमांड काफी अधिक आ रही है. इसके एवज में पूर्ति सीमित है. मांग और पूर्ति के नियम अनुसार यदि मांग अधिक बढ़ जाती है और पूर्ति कम रहती है तो भी दाम बढ़ जाते हैं. इसके अलावा डीजल के दाम बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्टेशन भी बढ़ गया है. माल भाड़ा बढ़ने के कारण भी नींबू के भाव बढ़ गए है.

क्या बोले खरीदार
सब्जी मंडी पहुंची लता चौधरी ने बताया कि नींबू का कोई विकल्प नहीं है. यदि लाल मिर्ची के दाम बढ़ जाए तो काली मिर्च और हरी मिर्च का उपयोग हो सकता है. दूसरी तरफ नमक के मामले में काले नमक का भी उपयोग किया जा सकता है, मगर नींबू की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. इसी वजह से महंगे दामों पर भी नींबू की खरीदी करनी पड़ रही है. नींबू खरीदने के लिए लोगों को सब्जी मंडी जाना पड़ रहा है. छोटे व्यापारी फुटकर में बेचने के लिए नींबू खरीदने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें-

MP News: बीजेपी ने धूमधाम से मनाया 42वां स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिलाया ये संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget