एक्सप्लोरर

MP Elections: एमपी में कांग्रेस को झटका, जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया BJP में शामिल, बोलीं- 'घर वापसी हुई'

MP Elections: चुनावी साल में दल बदल की राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री की मौजूदगी वह बीजेपी में शामिल हुईं.

MP Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव के पहले देवास जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है. कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई कटारिया ने पति भेरूलाल अटारिया के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. इस दौरान देवास जिले के बीजेपी नेता भी मौजूद थे. 

शुक्रवार को देवास में कांग्रेस नेताओं के बीच उत्साह में खलबली मच गई जब जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया और उनके पति भेरूलाल अटारिया के बीजेपी में शामिल होने की खबरें सामने आ गई. विधायक मनोज चौधरी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.

उल्लेखनीय कुछ समय पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा करते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस में सेंध लगाने की कोशिश में जुट गई थी. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मेहनत सफल हो गई. जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीजेपी ज्वाइन करते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यप्रणाली पर कसीदे पढ़ दिए.

अब झटका देने की कांग्रेस की बारी

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर भारतीय जनता पार्टी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष को अपने पाले में कर लिया. अब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही बराबरी पर आ गई है ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दल बदल के और भी मामले सामने आ सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही ऐसे नेताओं पर नजर रख रही है जो अपनी पार्टी से असंतुष्ट हैं. 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा- हमारी घर वापसी

जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई और उनके पति भेरूलाल कटारिया का कहना है कि वह पहले बीजेपी से जुड़े हुए थे लेकिन कुछ कारणों के चलते फिर कांग्रेस में चले गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी घर वापसी हुई है.

3 महीने बाद होगा अफसोस- कांग्रेस 

देवास के कांग्रेस नेता मनोज राजानी के मुताबिक लंबे समय से लीलाबाई को परेशान किया जा रहा था. उन्हें गनमैन और अधिकार के साथ-साथ बंगला भी नहीं दिया गया था. इसके अलावा किसी लालच के चलते हुए वे बीजेपी में शामिल हुए हैं. 3 महीने बाद सरकार बदलने पर उन्हें इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा. उन्होंने यह भी बताया कि 18 में से 12 जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के हैं. ऐसे में अध्यक्ष को लेकर आगे रणनीति भी तय की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: Patwari Examination: पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर जीतू पटवारी का बड़ा वादा, बाेले- 'कांग्रेस की सरकार बनने पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget