एक्सप्लोरर

MP: लाडली बहना योजना पर CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- '10 जून को खाते में...'

Ladli Behna Yojana: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को लाडली बहना केंद्रों का दौरा किया और उन्हें संबोधित किया. सीएम ने कहा कि 10 जून तक इस योजना के तहत खातों में 16 करोड़ से अधिक की राशि होगी.

Ladli Behna Yojana Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना की प्रगति को देखने के लिए शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे जहां पर बहनों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. लाडली योजना फॉर्म भरवाने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी केंद्रों पर पहुंचकर बहनों के फॉर्म भरवाए एवं लाडली बहना योजना से संबंधित जानकारियां दीं. साथ ही किसी भी तरह की समस्या आने पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए. शुक्रवार की सुबह सीएम चौहान ने 10:30 बजे ईदगाह हिल्स 11:00 बजे टीला जमालपुर 11:30 बजे रशीदिया स्कूल 12:00 बजे पंचशील नगर 12:30 बजे जवाहर चौक में लाडली बहनों के साथ संवाद किया. इस दौरान खुद मुख्यमंत्री ने बहनों के फॉर्म भरवाए.

10 जून को सबके खाते में डाला जाएगा पैसा 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि मेरा संकल्प है, चाहे कुछ भी हो जाए बहनों के खाते में पैसा डलेगा, अवश्य डलेगा. 10 जून जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है. उस दिन सब के खातों में पैसा डलेगा. उस दिन सब बहनें गीत गाएं, दीप जलाएं, आनंद मनाएं. उस दिन से पैसा खाते में आना शुरू होगा और हर महीने आएगा. मैं ऊपर वाले से यही प्रार्थना करता हूं कि मेरी बहने हमेशा खुश रहें, उनकी जिंदगी मुस्कुराहट से भरी रहे. दुख का साया उनके ऊपर ना पड़े. उनकी आंखों में कभी आंसू ना रहे. वे मुस्कुराएं, मेरे भांजे- भांजी खिलखिलाएं तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक होता है.

लाडली बहना सेना बनाने की भी जरूरत 

उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि अब आवश्यकता लाडली बहना सेना बनाने की भी है, ताकि बहनों को सुरक्षा की दृष्टि से भी सशक्त बनाया जाए. बहनों पर शोषण और अन्याय नहीं सहन करेंगे. दुराचारी को सीधे फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा, जो मां, बहन- बेटी को गलत नजर से देखेगा उसे दंड अवश्य मिलेगा. दारू के सारे अहाते बंद किए जाएंगे. बहनों को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी और जल्दी ही आगे महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप भी बनाना है, ताकि हर बहन को रोजगार मिले. मैं किसी बहन को गरीब नहीं रहना दूंगा. मेरी बहनें दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती हैं. किसी से कम नहीं और समाज को भी बहनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना होगा. अब घर बैठने का समय समाप्त हो चुका है. हम क्यों गरीब रहेंगे ? इसीलिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की संख्या बढ़ाई जाएगी.

लाडली बहना योजना चुनावी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम

राजनीतिक पंडित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना को भाजपा के चुनावी दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं, जिस प्रकार से महिलाओं का रुझान इस योजना के प्रति दिख रहा है. उससे भाजपा का वोट बैंक महिलाओं के बीच मजबूत होता दिखाई दे रहा है और 10 जून के बाद जब खातों में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा, उसके बाद स्थिति और बदलेगी इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर बेहद संवेदनशील नजर आ रहे हैं और उसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने को लेकर लगातार प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें :-MP News: 'मैदान में उतरो और विरोधियों पर टूट पड़ो...', विधायकों-सांसदों से बोले CM शिवराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget