एक्सप्लोरर

Ladli Behana Yojana: लाडली बहनों को 1500 रुपये का तोहफा देने के क्यों चुना गया विजयपुर? जानें राजनीतिक मायने

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के तहत आज 1500 रुपये की राशि लगभग 1 करोड 29 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचेगी. विजयपुर में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री उनके खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे.

MP News: मध्य प्रदेश की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं के चेहरे आज खुशी से खिलने वाले हैं. क्योंकि रक्षाबंधन से पहले ही राखी का तोहफा उन्हें मिलने वाला है. दरअसल, आज लाडली बहन योजना की 15वीं किस्त के 1250 रुपये आने वाले है और सीएम मोहन यादव की तरफ से रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपये दिए जा रहे है. यानि लाडली बहनों के खाते में आज 1500 सौ रुपये ट्रांसफर होंगे. लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा खातों में पैसा ट्रांसफर करने और अन्य कार्यक्रमों के लिए 230 विधानसभाओं में से विजयपुर को ही क्यों चुना गया ये बड़ा सवाल है.

दरअसल, विजयपुर को कार्यक्रम के लिए चुनने के पीछे राजनीतिक वजह बताई जा रही है. विजयपुर में आने वाले दिनों में उपचुनाव होना है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है.

विजयपुर में होंगे उपचुनाव
विजयपुर से 6 बार कांग्रेस के बैनर तले विधायक रह चुके रामनिवास रावत ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. जिसकी वजह से यहां उपचुनाव होना है. वर्तमान में रामनिवास रावत डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री है. विजयपुर में लगातार कांग्रेस चुनाव जीतती आई है. यहां पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराने के लिए अभी से जमीन तैयार कर रही है. बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि बीजेपी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है. विजयपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के कई स्थानों पर मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को टीकमगढ़, श्योपुर जिले के विजयपुर और ग्वालियर दौरे पर है. इस दौरान विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस राशि में रक्षाबंधन के उपहार के 250 रूपये और नियमित मिलने वाले 1250 रुपये शामिल है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री के रक्षाबंधन श्रावण महोत्सव की शुरुआत टीकमगढ़ से होगी. वे टीकमगढ़ के बाद विजयपुर के लिए रवाना होंगे. विजयपुर में स्वंय सहायता समूह का सम्मेलन भी आयोजित किया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री यादव शिरकत करेंगे. इसके बाद वे ग्वालियर में आयोजित शीतला सहाय सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम हिस्सा लेंगे और इसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे.

आज मिलेगी यह सौगातें
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विजयपुर में लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेशभर की लगभग 1 करोड 29 लाख लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1897 करोड की राशि का अंतरण करेंगे. इसके अलावा गैस रीफिल योजना में 52 करोड रूपये से अधिक की राशि के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 332 करोड रूपये की सहायता राशि का अंतरण भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Balaghat News: एमपी के बालाघाट में खदान धंसने से दो मजदूर की मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget