एक्सप्लोरर

Watch: लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने के लिए पेड़ पर चढ़े सचिव, इंटरनेट सर्वर डाउन होने पर दिखा दिलचस्प नजारा

Ladli Bahana Yojana: इछावर में बीते 10 दिन में केवल 38 प्रतिशत ही महिलाओं के ही फॉर्म भरे जा सके हैं. लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे नजर बनाए हैं.

Ladli Bahana Yojana Application: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश में लॉन्च हुई लाडली लक्ष्मी बहना योजना के फॉर्म भरने की शुरुआत हुई. योजना को लेकर प्रदेश भर में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. महिलाएं इन दिनों सुबह से ही लाडली बहना योजना के फॉर्म भरवाने के लिए अपने घरों से निकल रही हैं. योजना के फॉर्म भरने की स्थिति कहीं ठीक तो कहीं खराब चल रही है. इस स्थिति से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के पूर्व राजस्व मंत्री और सबसे सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा की विधानसभा इछावर क्षेत्र भी गुजर रहा है. 

इछावर इलाके में दस दिन के अंतराल में महज 38 प्रतिशत ही महिलाओं के लाडली लक्ष्मी योजना के फॉर्म भरे गए. बता दें, पूर्व राजस्व मंत्री और सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा केविधानसभा क्षेत्र में सर्वर की होने की वजह से योजना के फॉर्म भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि महिलाओं को सुबह से लेकर शाम तक सर्वर का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई महिलाओं को तो बगैर फॉर्म भरे ही बैरंग लौटना पड़ा.

इछावर विधानसभा क्षेत्र में सर्वर की खराब स्थिति की वजह से अब तक महज चयनित 38 प्रतिशत महिलाओं के लिए आवेदन फॉर्म जमा हो सके हैं. 

फॉर्म भरने के लिए पेड़ का सहारा
बता दें कि इछावर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचलों में तो स्थिति यह है कि सर्वर के लिए जिला पंचायत सचिवों को पेड़ और घरों की छतों का सहारा लेना पड़ रहा है. स्थिति यह बन रही है कि महिलाएं पेड़ के नीचे से ही पेड़ पर चढ़े सचिव को योजना से संबंधित जानकारी दे रही हैं, जबकि पेड़ पर चढ़े सचिव महिलाओं की जानकारी भरकर लाडली लक्ष्मी योजना के फॉर्म भरने का प्रयास कर रहे हैं. 

बता दें योजना के अंतर्गत इछावर ब्लॉक में चिन्हित 40 हजार लाडली बहनों के फॉर्म भरे जाने हैं, लेकिन सर्वर की कनेक्टविटी नहीं मिलने की वजह से अब तक लगभग 13300 से ज्यादा लोगों के आवेदन भरे जा सके हैं. 

आदिवासी अंचल में स्थिति खराब
बता दें पूर्व राजस्व मंत्री और सीनियर विधायक करण सिंह वर्मा की इछावर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल में सर्वर की समस्या ज्यादा बनी हुई है. इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सारस, लोहपठार, झालपीपली, बावडिय़ाचोर, कोलार डेम, गूलर छापरी, चिकलपानी, सहित अन्य आदिवासी गांवों में नेटवर्क नहीं मिल पाने की वजह से महिलाओं को फॉर्म भरने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 

इस मामले में इछावर जनपद पंचायत सीईओ शिवानी मिश्रा का कहना है कि आदिवासी अंचल के कुछ गांवों में नेटवर्क की समस्या आ रही है. कनेक्टविटी वाले क्षेत्रों को ढूंढकर फार्म भरे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

सीएम शिवराज कर रहे समीक्षा
बता दें लाडली बहना योजना के आवेदन फॉर्म को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे नजर बनाए हैं और समीक्षा कर रहे हैं. बीते दिनों ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों की बैठक के दौरान कहा था कि मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, सीहोर और बालाघाट जिले में फार्म भरने का काम प्रगति पर है, जबकि मुरैना, सिंगरौली, सतना, पन्ना और गुना की स्थिति ठीक नहीं है. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कम प्रगति वाले जिलों के अधिकारियों से जानकारी ली थी और योजना में आवेदन भरवाए जाने का कार्य गंभीरतापूर्वक किए जाने के निर्देश दिए थे. बता दें, बीते दिनों सीएम की समीक्षा के दौरान मध्य प्रदेश 4931 ग्राम पंचायत और 807 नगरीय वार्ड में आवेदन भराये जाने की प्रगति शून्य थी.

यह भी पढ़ें: MP News: चुनाव से पहले किसानों को लुभाने में जुटी कांग्रेस, सरकार से गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget