एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham Sehore: चल पड़ी रुद्राक्ष की दुकान,एक रुद्राक्ष के चुकाने पड़ रहे 20 से 100 रुपये, पानी के लिए तरस रहे श्रद्धालु

Kubereshwar Dham Sehore में अत्य़धिक भीड़ के कारण कानून- व्यवस्था की समस्य़ा खड़ी हो गई और रुद्राक्ष वितरण बंद हो गया. अब वहां दुकानें खुल गई और लोग 20 रुपये से 100 रुपये तक में रुद्राक्ष खरीद रहे हैं.

Kubereshwar Dham Sehore: सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम चितावलिया हेमा के कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष वितरण व महाशिव पुराणा कथा का आगाज हो गया है. कथा स्थल पर लगभग दस लाख श्रद्धालु आ पहुंचे हैं. श्रद्धालुओं की तादाद में सभी व्यवस्थाओं को भंग कर दिया हैं. वहीं कुबेश्वर धाम पर नि:शुल्क रुद्राक्ष वितरण का दावा किया गया था. हालांकि नि:शुल्क रुद्राक्ष बांटे भी जा रहे हैं, लेकिन कुबेश्वर धाम आश्रम के बाहर लोगों ने रुद्राक्ष की दुकानें लगा ली हैं. इन दुकानों पर श्रद्धालुओं को 20 रुपये से लेकर 100 तक रुद्राक्ष के लिए  चुकाना पड़ रहे हैं. कीमत चुकाकर बगैर मंत्रित रुद्राक्ष लेने से श्रद्धालु दुखी भी हो रहे हैं.

इंदौर-भोपाल फोरलेन पर लगा है जाम 

बता दें कि सीहोर जिला मुख्यालय पर 16 फरवरी से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष वितरण समारोह व सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से शिवमहापुराण कथा का आयोजन हो रहा है. कथा के पहले ही दिन से कुबेश्वर धाम पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ पहुंचे हैं. भारी तादाद में आए श्रद्धालुओं की वजह से पुलिस व प्रशासन को व्यवस्था बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इंदौर-भोपाल फोरलेन हाईवे बीती रात से जाम की स्थिति से गुजर रहा है. हाईवे पर 20-20 किलोमीटर का लंबा जाम लगा है. रुद्राक्ष वितरण समारोह बंद कर दिया गया है.

पानी को तरस रहे श्रद्धालु

आयोजन समिति की ओर से कथा से पूर्व व्यापक व्यवस्था किए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन समिति के यह दावे पहले ही दिन खोखले साबित हुए. दूर- दराज से सीहोर जिला मुख्यालय आए श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है. यहां लगी दुकानों पर 50-50 रुपये में पानी की बॉटल बेची जा रही है. कडक़ड़ाती धूप में बगैर पानी के श्रद्धालुओं की तबीयत भी बिगड़ रही है.

एक हजार पुलिस आई बाहर से

बता दें कि महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए पुलिस अधीक्षक को सीहोर के बाहर से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी है. बताया जा रहा है कि एक हजार की संख्या में पुलिस बाहर से आई है.  सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, एएसपी गितेश गर्ग आयोजन पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. हालांकि बढ़ती भीड़ की वजह से पुलिस प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें :-Kubereshwar Dham Sehore: रुद्राक्ष वितरण महोत्सव स्थगित, आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल, जारी रहेगी कथा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget