एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: जबलपुर में भी होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

Pandit Pradeep Mishra News: पंडित प्रदीप मिश्रा धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री शिव महापुराण कथा कर रहे हैं. इस कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं. उज्जैन में ये कथा 10 अप्रैल तक चलेगी.

Pandit Pradeep Mishra Katha: चुनावी साल में पंडित प्रदीप मिश्रा की मध्य प्रदेश में लगातार कथाएं हो रही हैं. जबलपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा 1 से 7 जून तक श्री शिव महापुराण कथा करेंगे. शिव महापुराण कथा के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान को चुना गया है. 9 अप्रैल को शाम 5.00 बजे उमा घाट में नर्मदा पूजन के साथ आयोजन के क्रम का सिलसिला शुरू होगा.
                               
यहां बता दें कि वर्तमान में पंडित प्रदीप मिश्रा धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री शिव महापुराण कथा कर रहे हैं. इस कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं. उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 10 अप्रैल तक चलेगी. पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताए गए टोटके देशभर में मशहूर हैं. हालांकि पंडित प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि उनके द्वारा बताई गई शिव भक्ति की विधि को टोटका नहीं कहा जाना चाहिए. यह प्रणाली शास्त्रोक्त और अचूक भी है.

31 मई को शोभायात्रा और कलश यात्रा
जबलपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के मुख्य यजमान पुरषोत्तम तिवारी के मुताबिक श्री शिव महापुराण के पहले 9 अप्रैल को शाम 5.00 बजे उमा घाट में नर्मदा पूजन के साथ आयोजन का सिलसिला शुरू होगा. 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सुबह 9.00 बजे कथा स्थल का भूमि पूजन होगा. कथा शुरू होने से एक दिन पहले 31 मई को शोभायात्रा और कलश यात्रा निकलेगी. दोपहर 3.00 बजे से छोटी लाइन फाटक से कथा स्थल तक के लिए शोभायात्रा रवाना होगी.

मध्य प्रदेश शासन के आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे के नगर आगमन के अवसर पर प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की श्री शिव महापुराण कथा के संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने भेंट की. उन्हें आयुर्वेदिक कॉलेज, ग्वारीघाट मैदान में श्री शिवमहापुराण कथा नर्मदा तट पर सुनने की जबलपुर वासियों की भावनाओं से अवगत कराया गया. रामकिशोर कांवरे ने जन भावनाओं के अनुरूप तत्काल आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान, ग्वारीघाट में श्री शिवमहापुराण कथा के लिए अनुमति प्रदान की.

'लोगों के कल्याण के लिए कराए जा रहे धार्मिक आयोजन'
जबलपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा एक नई नवेली पार्टी के बैनर तले हो रही हैं. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा नव गठित इंडियन पीपुल्स पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी का कहना है कि पंडित प्रदीप मिश्रा महा शिवपुराण की कथा करते हैं. जैसा कि दिख रहा है कि लोगों में उनके प्रति काफी आस्था है. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टियां इसलिए धार्मिक आयोजन करा रही हैं कि क्योंकि इसके जरिए लोगों का कल्याण होगा. इसी बहाने वे हमसे जुड़ेंगे. इसमें कुछ भी बुरा नहीं है. इंडिया पीपुल्स पार्टी नगर निगम जबलपुर के रिटायर्ड एक्सक्यूटिव इंजीनियर पुरुषोत्तम तिवारी ने गठित की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget