एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में नहीं बांटे जाएंगे रुद्राक्ष, सीहोर कार्यक्रम में फैली अव्यवस्था से सीखा सबक!

Pandit Prdeep Mishra Katha: 10 जून को भोपाल में पंडित प्रदीप मिश्रा का कथावाचन शुरू होगा. इससे एक दिन पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कथावाचक प्रदीप मिश्रा भी शामिल होंगे.

MP News: राजधानी भोपाल (Bhopal) में 10 जून से होने जा रही अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) की कथा के दौरान श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष (Rudraksha) का वितरण नहीं किया जाएगा. इस बात की जानकारी आयोजक मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Kailash Sarang) ने दी है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील भी की है कि रुद्राक्ष के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं, हमारी टीम घर पहुंचकर रुद्राक्ष बांटेगी. बता दें सीहोर (Sehore) में फरवरी महीने में आयोजित शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष वितरण के दौरान फैली अव्यवस्थाओं से ही सबक लेते हुए यह निर्णय लिया गया है. 

राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र में 10 जून से 14 जून तक पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा का वाचन सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा किया जाएगा. आयोजन को लेकर मंत्री विश्वास सारंग द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करोंद में 55 एकड़ मैदान में कथा होगी. तैयारियां की जा रही हैं. 50 हजार वर्गफीट पर तीन वाटरप्रूफ डोम लगेंगे. कथा से एक दिन पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है. शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा एक दिन पहले ही भोपाल पहुंच जाएंगे. भव्य शोभायात्रा शाम 4 बजे से अन्ना नगर से नरेला तक निकाली जाएगी. शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालुओं से अपील भी की गई है.

आयोजन स्थल पर बनाए गए हैं 11 द्वार
कथा स्थल के पास ही 200 एकड़ क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था है. मेन रोड से 11 द्वार बनाए गए हैं. मंत्री सारंग ने बताया कि कथा स्थल पर एक हजार पेयजल केंद्र होंगे, जबकि ढाई सौ संस्थाएं अलग से पेयजल की व्यवस्था रहेगी. मंत्री सारंग ने बताया कि रुद्राक्ष के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे, हमारी टीम घर-घर जाएगी और रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा. इसके साथ भोपाल से बाहर कोरियर के माध्यम से रुद्राक्ष पहुंचाए जाएंगे. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे रखा गया है.

ये भी पढ़ें-  Damoh Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर एक्शन में CM शिवराज, कहा- 'स्कूलों को धर्मांतरण में शामिल...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget