एक्सप्लोरर

Damoh Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर एक्शन में CM शिवराज, कहा- 'स्कूलों को धर्मांतरण में शामिल...'

Damoh School Controversy: दमोह में स्कूली छात्राओं की हिजाब पहनी तस्वीर वायरल होने के बाद सरकार एक्शन के मूड में है. पहले तो स्कूल की मान्यता सस्पेंड की गई है और अब उस पर केस भी किया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह (Damoh) में छात्राओं के यूनिफॉर्म से जुड़े विवाद को लेकर गंगा-जमुना स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. इसी बीच  सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि स्कूलों को धर्मांतरण (Conversion) में शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी और वर्दी को लेकर ऐसा नियम लागू नहीं किया जाएगा, जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप न हो.

सीएम शिवराज ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने उस निजी स्कूल पर लगे आरोपों की जांच के आदेश दिए थे, जिसने छात्राओं को यूनिफॉर्म के रूप में हिजाब जैसा ‘हेड स्कार्फ’ पहनाया. उन्होंने कहा, 'राज्य के ऐसे सभी विद्यालयों की जांच की जाएगी. किसी भी संस्था को धर्म परिवर्तन करने या वर्दी संबंधी ऐसा नियम लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार न हो.' सीएम शिवराज ने कहा, ‘हम इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं और इसमें शामिल आरोपियों को नहीं बख्शेंगे.' 

राज्य के शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते गंगा-जमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता निलंबित कर दी थी, क्योंकि एक पोस्टर में हिंदू छात्राओं सहित अन्य लड़कियों को वर्दी के हिस्से के तौर पर हिजाब की तरह दिखने वाले ‘हेड स्कार्फ’ को पहने हुए दिखाया गया था.

नरोत्तम मिश्रा ने केस को लेकर दी यह जानकारी
हिजाब विवाद के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295(ए) (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को उसके धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके अपमानित करने का इरादा) और 506 (बी) (मामले में आपराधिक धमकी) के तहत दमोह में स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान जांच में जो भी बिंदु आएंगे उसके अनुसार मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

शिक्षा अधिकारी पर स्याही फेंकने वालों पर केस
वहीं, बुधवार को वर्दी से जुड़े विवाद में स्कूल का पक्ष लेने के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पर कथित रूप से स्याही फेंकने के मामले में पुलिस ने बीजेपी के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, स्याही फेंकने की घटना मंगलवार दोपहर की है, जब डीईओ एस के मिश्रा का वाहन कार्यालय परिसर से बाहर निकल रहा था.

बीजेपी की दमोह जिला इकाई के उपाध्यक्ष अमित बजाज ने स्याही फेंकने की जिम्मेदारी ली है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि डीईओ मिश्रा की शिकायत पर अमित बजाज, मोंटी रैकवार और संदीप शर्मा के खिलाफ सरकारी अधिकारी को कार्य करने से रोकने और अपमानित करने के इरादे से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. 

ये भी पढ़ें- MP Corona Cases: कोविड-19 के नियमों में उल्लंघन करने के केस वापस लेगी सरकार, 56 हजार से ज्यादा मामले थे दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget