एक्सप्लोरर

KIYG 2023: मध्य प्रदेश के जबलपुर से कल होगी खेलो इंडिया का आगाज, पहला मुकाबला खो-खो का

MP: खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG -2023) सोमवार को मध्य प्रदेश में शुरु हो रहा है. ये 30 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स  के 4 इवेंट जबलपुर में आयोजित किए जाएंगे.

KIYG  2023 News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG -2023) के पांचवे संस्करण का कल सोमवार को मध्य प्रदेश में आगाज हो रहा है.चार गेम्स की मेजबानी करने वाले जबलपुर के रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस इवेंट की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. नेशनल लेवल का यह इवेंट 11 फरवरी तक चलेगा.

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज सुबह नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ के साथ रानीताल खेल परिसर पहुंचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जबलपुर में चार खेलों खो-खो, तीरंदाजी, तलवारबाजी और साइक्लिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न राज्यों के करीब 800 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. टीमों का जबलपुर पहुंचना शुरू हो चुका है. 

30 जनवरी से खो-खो की प्रतियोगिता
पहले दिन 30 जनवरी से खो-खो की प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी. सुबह 10.30 बजे मेजबान मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रुप ए की बालक वर्ग की टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जायेगा. खो-खो प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक की आयु के बालक और बालिका वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों की आठ-आठ टीमें शामिल हो रही हैं. सभी मैच विशाल डोम के नीचे मैट पर खेले जायेंगे.

30 जनवरी से 11 फरवरी तक KIYG
बता दें कि 30 जनवरी से 11 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का  5वां मध्य प्रदेश में हो रहा है. इसके लिए प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) को चुना गया. एक गेम (साइक्लिंग) दिल्ली में खेला जायेगा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स  के 4 इवेंट जबलपुर में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां कर ली गई है.

MP Politics: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के तीखे प्रहार, पूछा- कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कब गले मिलेंगे?

जबलपुर में शनिवार की दोपहर में पहले एथलीट दल ने आमद दी. नागालैंड की तीरंदाजी टीम के खिलाड़ी निजोवोली चीपुओ और तीरंदाजी कोच सुमेश चंद्र रॉय सबसे पहले पहुंचने वाले सदस्य रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget