एक्सप्लोरर

Khargone News: दलित महिला को मंदिर में जाने से रोकने वाले पुजारी को मिली जमानत, लोगों ने किया ऐसे स्वागत

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में दलित महिला को पूजा करने से रोकने वाले पुजारी को जमानत मिल गई है, जबकि दो आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी अभी बाकी है.

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में दलित महिला को पूजा करने से रोकने वाले पुजारी को जमानत मिल गई है. पुजारी का जमानत मिलने पर ग्रामीणों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ जोरदार स्वागत किया. अभी इस मामले में दो महिलाओं की गिरफ्तारी बाकी है.

महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के टेमला गांव में दलित महिला को मंदिर में प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया था. इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में कार्रवाई के लिए आवाज उठने लगी. आखिरकार मेन गांव थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. इनमें मंदिर के शंकर पुजारी भी शामिल थे. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि शंकर पुजारी की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर में एक बगीचा ऐसा भी जिसका मनाया जाता है जन्मदिन, जानें दिलचस्प वजह

बताया जाता है कि शंकर पुजारी के साथ दो महिलाओं ने दलित महिला श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने से रोका था, इसलिए उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है. शंकर पुजारी की जमानत होने के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर उन्हें फूल माला पहनाई गई. इसके अतिरिक्त हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया. 

फरियादी के घर पर लगी है पुलिस

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि फरियादी के घर पर एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है. मेन गांव थाना पुलिस का बताया कि पूजा नामक महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. अभी दो अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी होना शेष है. फिलहाल टेमला गांव में माहौल पूरी तरह शांत है. पूरे घटनाक्रम पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी नजर रखे हुए हैं.

यह बता दो कि क्या भगवान केवल तुम्हारे ही हैं ?

जब दलित महिला को पुजारी मंदिर में जाने से रोक रहे थे, उसी समय किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. इस वीडियो में दो महिलाओं की भी आवाज आ रही है. इस दौरान पीड़ित पूजा मंदिर में जाने से रोकने वालों से यह सवाल पूछ रही है कि थी कि क्या भगवान केवल तुम्हारे ही है ? यह पूरा वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण अधिनियम की धाराओं में भी कार्रवाई हुई है. वीडियो को बतौर सबूत एफआईआर के साथ संलग्न किया गया है. 

इसे भी पढे़ं:

MP Budget Session: जानिए बजट सत्र के अभिभाषण में राज्यपाल ने Shivraj सरकार के किन कामों का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget