एक्सप्लोरर

Khargone News: पानी की बोतल समझ युवती ने गटक लिया एसिड, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

रिंकू ने फैक्टरी में शराब की बोतलो को धोने के लिए उपयोग में लाए जा रहे एसिड को पी लिया. युवती को गंभीर अवस्था में बड़वाह के सिविल अस्पताल ले जाया गया. यहां से खरगोन जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया.

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन की एक बोतल फैक्ट्री में प्रबंधन की लापरवाही के चलते एक युवती ने पानी की बोतल समझकर एसिड गटक लिया. गंभीर अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फैक्ट्री में शराब की बोतलों की एसिड से सफाई करते हैं. उसके बाद शराब पैकिंग के लिए अन्य शराब फैक्ट्री को भेजी जाती है. एसपी धर्मवीर सिंह ने एसडीओपी को जांच के निर्देश दिए हैं.

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर बलवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट फाटे पर स्थित एक बोतल फैक्टरी में शराब की बोतलों की एसिड से सफाई की जाती है. यहां करीब 200 मजदूर काम करते हैं. जगतपुरा निवासी युवती रिंकू पिता नानकराम ठाकरे को फैक्ट्री में काम के दौरान प्यास लगी. युवती ने पास में काम कर रही मजदूर महिला ने पानी मांगा महिला ने बोतल उठाकर दे दी. जैसे ही युवती रिंकू ने पीया जोर से शोर मचाया.

पता चला रिंकू ने फैक्टरी में शराब की बोतलों को धोने के लिए उपयोग में लाए जा रहे एसिड को पी लिया. युवती को गंभीर अवस्था में बड़वाह के सिविल अस्पताल ले जाया गया. यहां से खरगोन जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया. युवती की हालत बिगड़ते देख उसके परिजनों ने बड़वाह के ही निजी अस्पताल में युवती को भर्ती कराया है. युवती की हालत अभी चिंताजनक बताई जा रही है.

इधर मामले में युवती के परिजनों ने बोतल कारखाने के मालिक और प्रबन्धन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पीडित युवती के परिजनों ने कहा कि घटना के लिए प्रबन्धन ही जिम्मेदार है. जहां नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है. परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत की बात कही है. वहीं दूसरी ओर प्रबन्धन ने घटना पर संवदेना जताते हुए कहा कि ऐसी गलती दोबारा न हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा. घटना के बाद से ही कारखाने के अन्य कर्मचारियों में खौफ और गुस्सा देखा जा रहा है.

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget