एक्सप्लोरर

Khandwa: मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए अस्पताल की बिल्डिंग से कूदा युवक, मौके पर मौत, एक दिन पहले ही बना था पिता

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में अपनी पत्नी और नवजात के लिए अस्पताल में ठहरे एक व्यक्ति पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. जान बचाने के लिए उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी.

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) जिला अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. अस्पताल में अचानक मधुमक्खियों ने हमला (Bee Attack) कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई. बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी की एक दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी. वह देखभाल के लिए पत्नी के पास ही रुका हुआ था लेकिन अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से बचने में उसकी जान चली गई. फिलहाल अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले में जांच कराने की बात कह रहा है. 

खंडवा के नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय अस्पताल में युवक की छत से कूदने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रात लगभग 3 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल के मेटरनिटी वार्ड के नजदीक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधमक्खियों के हमले से घबराकर युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से  नीचे कूद पड़ा. जिससे उसकी जान चली गई. युवक खंडवा के रामपुरा गांव का रहने वाला सचिन सिंह बताया जा रहा है.  एक दिन पहले ही उसकी पत्नी ने शिशु को जन्म दिया था और युवक वहां उनकी देखभाल के लिए ही मौजूद था. युवक के परिजन ने बताया कि देर रात मधुमक्खियों ने वार्ड में हमला कर दिया था जिससे अफरा तफरी मच गई. इसी के चलते सचिन ने भी घबराहट में अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. जिसमे उसकी जान चली गई.

सिविल सर्जन ने मधुमक्खी के हमले की बात मानने से किया इनकार
इधर, जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शरद हरणे ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मधुमक्खी के हमले की सूचना मिली है जिसके चलते एक युवक की दुःखद मृत्यु हो गई है.. शरद हरणे ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी मधुमक्खी के छत्ते हैं उन्हें हटाया जाए और सफाई का ध्यान रखा जाए ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो. वहीं, सिविल सर्जन डॉक्टर ओ पी जुगतावत ने बताया कि फिलहाल मधुमक्खी के हमले जैसी कोई बात नहीं लग रही है, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Manipur Violence: मणिपुर में फंसे एमपी के छात्रों को एयरलिफ्ट कराएगी शिवराज सरकार, परेशान परिजनों ने ली राहत की सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: उपचुनाव के मतदान में बांकीपुर से आगे निकला दतिया, आशुतोष तिवारी बोले- हम जीतेंगे
LIVE: उपचुनाव के मतदान में बांकीपुर से आगे निकला दतिया, आशुतोष तिवारी बोले- हम जीतेंगे
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget