एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा 16 अगस्त को निकालेंगे 11 किमी लंबी कांवड़ यात्रा, पूरे देश से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Kanwar Yatra 2023: बुधवार (16 अगस्त) को सीवन तट से पंडित प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी. इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे देश से लाखों लोग सीहोर और भोपाल पहुंचे हैं.

Sehore Kanwar Yatra: मध्य प्रदेश के सीहोर में बुधवार (16 अगस्त) को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी. कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे देश से लाखों शिव भक्त सीहोर पहुंचे हैं. कांवड़ यात्रा के एक दिन पहले राजधानी भोपाल सहित सीहोर जिला मुख्यालय का नजारा कुंभ जैसा नजर आ रहा है. भोपाल और सीहोर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों पर पैर रखने तक की जगह नहीं है. सीहोर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु खुले आसमान के नीचे रात काट रहे हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 16 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकाली जायेगी. कांवड़ यात्रा को लेकर देश भर के शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. एक दिन पहले ही सीहोर जिला मुख्यालय पर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु आ पहुंचे हैं. श्रद्धालु यहां वहां रात बिताने के लिए ठिकाने की तलाश कर रहे हैं. हालांकि शहरवासियों और ग्रामीणों ने भी अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाएं जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

11 किमी लंबी निकलेगी कांवड़ यात्रा

बिलेश्वर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि, 'सीहोर में 16 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालु कुबेश्वर धाम पहुंच रहे हैं.' सीवन तट से करीब 11 किलोमीटर तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी. श्रद्धालु सीवन के जल को कांवड़ में लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में कुबेश्वर धाम पहुंचेंगे. इस दौरान शहर सहित आस पास के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के साथ सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा 300 से अधिक स्थानों पर स्वागत और पेयजल सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी.

प्रदीप मिश्रा ने कांवड़ यात्रा को लेकर दिया संदेश

कांवड़ यात्रा को लेकर सभी शिवभक्तों को संदेश देते हुए भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि, '16 अगस्त को अद्भुत संयोग पर निकाली जाने वाली भव्य कावड़ यात्रा भक्ति का सैलाब है. अधिक मास की अमावस्या और सावन का जो मिलन हुआ है. यह काफी दिव्य योग है.' कावड़ यात्रा को लेकर विठलेश सेवा समिति सहित क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी समाज के लोगों ने बैठकों के द्वारा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के नाश्ता, पेयजल आदि की व्यवस्था की है.

जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाऐंगे

मान्यता है कि तमाम कष्ट उठाकर भगवान भोले शंकर की कांवड़ चढ़ाने जाने वाले शिवभक्तों की सेवा करना भी परम पुण्य का काम है. इससे प्रेरित होकर कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाऐंगे. जिससे कांवड़ में शामिल होने वालों का अतिथि सत्कार होगा. कावड़ यात्रा में मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप मिश्रा खुद यात्रियों के साथ शामिल होंगे. 

'सावन मास में पूजा करने से होती है धन-धान्य की प्राप्ति'

पंजित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार श्रावण के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी पर निवास करते हैं. इसलिए इस मास में पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही अधिक अमावस्या तिथि पड़ने के कारण पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है.

हेलीकॉप्टर से होगी कावड़ियों पर पुष्प वर्षा

कांवड़ियों के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा संबंधी प्रबंध किए गये हैं. कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का यह क्रम शहर से कुबेरेश्वरधाम तक जारी रहेगा. हेलीकॉप्टर को समिति के द्वारा तैयार किया गया गया है, इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सभी समाजों के लोग स्वागत करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में ध्वजारोहण के दौरान बिगड़ी नेताओं की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget