एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: कमलनाथ ने मध्य प्रदेश टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, क्या कुछ कहा?

Madhya Pradesh Politics: पूर्व CM कमलनाथ ने कहा कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते में अगर चुनाव होगा तो हमारे पास समय नहीं बचा है. ऐसे में हमें उम्मीदवारों की पूरी सूची बनाने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए.

Madhya Pradesh Congress Politics: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जूम के माध्यम से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अप्रैल के तीसरे हफ्ते में अगर चुनाव होगा तो हमारे पास समय नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि अभी उम्मीदवारों की पूरी सूची बनाने के चक्कर में न पड़ें. फिलहाल जिस पर सहमति बन जाती है उन्हें बता दिया जाए ताकि वो चुनाव को लेकर अपनी तैयारी कर सकें. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये भी भरोसा दिलाया कि जिस तरह से उन्होंने पहले चुनाव प्रचार किया था, ठीक उसी तरह से करते रहेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पहले से बेहतर रहेगी और इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा.

उम्मीदवारों की सूची पर जल्द हो फैसला-कमलनाथ

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के मद्देनजर कहा कि जो भी स्क्रीनिंग कमेटी में हैं उन्हें फौरन फैसला लेना चाहिए. उन्होंने कहा- ''अगर दो उम्मीदवार का फैसला होता है तो दो को खबर कर दें. चार पर होता है तो चार को सूचित कर दें ताकि वो अपनी चुनावी तैयारी में जुट सकें. अभी पूरी सूची बनाने के चक्कर में हम न पड़े तो अच्छा है''. 

'लोकसभा चुनाव में हमेशा की तरह योगदान दूंगा' 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पूरी सूची तो हमें बनानी ही पड़ेगी लेकिन अभी जितने भी उम्मीदवार तय कर लिए जाते हैं उन्हें बता दिया जाए. ताकि कम से कम वो तो अपना काम शुरू कर पाएंगे. लोकसभा चुनाव में मेरा योगदान जो रहेगा वो हमेशा की तरह ही रहेगा. मैंने पहले जिस तरह से प्रचार किया था वो करता रहूंगा. जहां मेरी जरूरत होगी वहां मैं जाऊंगा. उन्होंने फिर दोहराया कि चुनाव में कम समय को देखते हुए उम्मीदवारों की सूची जल्द तैयार करनी जरूरी है. जिनके नाम फाइनल होते हैं उन्हें सूचित कर दिया जाए और वो अपनी टीम बनाकर काम शुरू कर दें. 

राहुल गांधी की यात्रा पर क्या बोले कमलनाथ?

कमलनाथ ने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में 20-25 दिन प्रर्याप्त नहीं होते हैं. ऐसे में इस पर ध्यान देना जरूरी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ हमें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा पहले से बेहतर रहेगी. स्थानीय लोगों को यात्रा से जोड़ना जरूरी है. लोकल लोग जब तक न रहेंगे तब तक यात्रा सफल नहीं हो सकती है. इस यात्रा से जो वातावरण बनता है वो पूरे प्रदेश में जाता है. लोकसभा से पहले ये वातावरण बनाना बहुत जरुरी है. ईवीएम को लेकर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह इस पर बात कर रहे हैं. बाकी लोग इस पर ज्यादा ध्यान न दें.

ये भी पढ़ें:

MP News: सीएम मोहन यादव के जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान, ग्रामीण इलाकों में भी लिए जा रहे सैंपल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget