एक्सप्लोरर

BJP ज्वाइन करने की अटकलों पर कमलनाथ की पहली प्रतिक्रिया, दो टूक में दिया जवाब

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ से मीडिया ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये सब अफवाह है. उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों पर रुख साफ किया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि ये सब अफवाहें चलती रहती हैं. उन्होंने कहा कि इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. राजनीतिक अटकलों के बीच कमलनाथ डेढ़ माह बाद छिंदवाड़ा में पार्टी संगठन कार्यक्रमों में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंचे. पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं पर कहा कि सभी स्वतंत्र हैं, कोई किसी से बंधा नहीं है.

जो चुनाव जीतेंगे उसे टिकट दिया जाएगा- कमलनाथ

इसके कुछ देर बाद एटीडीसी के कार्यक्रम में कमलनाथ ने पत्रकारों से बीजेपी ज्वाइन करने पर कहा कि अफवाहें चलती रहती है अफवाहों पर ध्यान नही देना चाहिए. छिंदवाड़ा के इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्गजों के मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पार्टी सभी दिग्गजों से चर्चा कर रही है जो चुनाव जीतेंगे उसे टिकट दी जाएगी, अभी यह तय नहीं हुआ.

13 फरवरी को अयोध्या के लिए जबलपुर से चलेगी पहली 'आस्था स्पेशल ट्रेन', जानें किराया

कमलनाथ छिंदवाड़ा में करेंगे समीझा बैठक

कमलनाथ ने आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए आमंत्रण पत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हर कोई स्वतंत्र है. छिंदवाड़ा में कमलनाथ संगठन की बैठक लेने के बाद पार्टी की समीक्षा करेंगे. 

ऐसे चालू हुआ था अटकलों का दौर

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव और मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का दौर चल रहा था कि कमलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. इसके साथ ही छिंदवाड़ा में कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ का अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राम नाम लेखन कार्यक्रम आयोजित करवाना. प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद कमलनाथ की संगठन के अधिकांश कार्यक्रमों से दूरियों से भी इन अटकलों को बल मिला था लेकिन आज कमलनाथ ने इसे अफवाह बता दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget