एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh Election 2023: अरविंद केजरीवाल को मिला ED समन, जानें क्या है इसपर कमलनाथ का रिएक्शन

Madhya Pradesh Elections 2023: कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एबीपी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को भेजे समन पर भी रिएक्शन दिया.

Madhya Pradesh Election 2023: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन भेजे जाने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज कमलनाथ ने रिएक्शन दिया है. कमलनाथ से सवाल किया गया था कि आम आदमी पार्टी प्रमुख केजरीवाल का कहना है कि उनको भेजे गए समन के जरिए बीजेपी उन्हें चुनावी राज्यों में प्रचार से रोकना चाहती है. इसपर कमलनाथ ने समर्थन भरे लहजे में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर वो (केजरीवाल) ऐसा कह रहे हैं तो बात सही भी है, क्योंकि चुनाव तो चल ही रहे हैं. 

कमलनाथ ने चुनावी राज्यों में ED की कार्रवाई पर दो टूक कहा कि उन्हें इन छापों का कोई डर नहीं है. उनका कहना है कि हो सकता है कि ED यहां (मध्य प्रदेश) भी आ सकती है. इसी दौरान आगे की बातचीत में कमलनाथ ने कहा, 'मुझे नहीं पता केजरीवाल ने ED को क्या चिट्ठी लिखी है मगर बात वो ठीक कह रहे हैं कि चुनाव के वक्त उनको समन किया गया है तो हो सकता है प्रचार से रोकने के लिए ही ऐसा किया गया हो.'

'शिवराज को नहीं पसंद कर रही उनकी ही पार्टी'

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया. कमलनाथ ने दावा किया है कि ये चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और जनता ने भी अपना मन बना लिया है.  इसी दौरान उन्होंने बीजेपी और अपने विरोधी शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि शिवराज को उनकी पार्टी ही पसंद नहीं कर रही है तो जनता क्या पसंद करेगी. बीजेपी पर ही हमलावर होते हुए सवालिया लहजे में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की पारी खत्म हो गई है या नहीं बीजेपी ही पहले इसका जवाब दे.

'सत्ता में आप और भ्रष्ट हम, ये कैसे?'

कमलनाथ ने इन विधानसभा चुनावों का आगामी लोकसभा चुनाव पर असर पड़ने की बात भी मानी है. एबीपी से बातचीत के दौरान कमलनाथ ने उनपर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी जवाब दिया. उन्होंने दो टूक सवाल दागते हुए कहा कि सत्ता में वो खुद हैं और भ्रष्ट हम हुए, ये कैसे हो सकता है. कमलनाथ ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है. उनका कहना है कि मध्य प्रदेश अब परेशान हो चुका है और बदलाव चाहता है. कमलनाथ का कहना है कि इस बार सूबे में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. 

MP और राजस्थान में BSP कर रही खास एक्शन प्लान पर काम, Mayawati की 9 रैलियों से बदलेंगे समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
UCC लागू होने से मध्य प्रदेश में क्या बदल जाएगा? मोहन यादव सरकार के तीन मंत्रियों ने समझाया
UCC लागू होने से मध्य प्रदेश में क्या बदल जाएगा? मोहन यादव सरकार के तीन मंत्रियों ने समझाया
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget