एक्सप्लोरर

'1947 में हमें कटी-फटी आजादी मिली', एमपी के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान

Kailash Vijayvargiya News: कैलाश विजयवर्गीय ने 1947 में देश को मिली स्वतंत्रता को 'कटी-फटी' आजादी बताया. उन्होंने कहा भगत सिंह जैसे वीर बलिदानियों की शहादत के बावजूद हमें अधूरी आजादी मिली.

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए दिन अपने किसी ने किसी बयान से सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उन्होंने देश की स्वतंत्रता को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने यह कह दिया कि '1947 में भारत को कटी-फटी आजादी मिली थी.' इसका वीडियो अब सामने आ रहा है.

मंच से जनता को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, "एक दिन ऐसा भी आएगा जब इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराया जाएगा. तब अखंड भारत का सपना पूरा होगा." उन्होंने आगे कहा, "15 अगस्त 1947 को हमें कटी-फटी आजादी मिली थी. गलत नीतियों के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए. जिस आजादी के लिए  भगत सिंह फंदे पर झूले, वह हमें 15अगस्त को नहीं मिली. हमें अधूरी आजादी मिली."

'अखंड भारत का सपना होगा पूरा'- कैलाश विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा, "हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं और वह दिन आएगा जब इस्लामाबाद पर तिरंगा झंडा लहराएंगे. मोदी सरकार के नए भारत में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. ड्रोन और मिसाइल का जवाब इस तरह दिया कि हमारे सैनिक को खरोच तक नहीं आई."

राष्ट्रभक्ति के कई गीत गाए
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने 'ये देश है वीर जवानों का', 'मेरा रंग दे बसंती चोला' जैसे कई राष्ट्रभक्ति वाले गीत गाए और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. हालांकि, देश की आजादी को उन्होंने आज भी 'अधूरा' बताया.

पहले भी दिए हैं ऐसे बयान
यह पहली बार नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसा बयान दिया हो. इससे पहले भी वह ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनपर बहस छिड़ गई थी. जून 2025 में उन्होंने कहा था कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां पसंद नहीं हैं. वह लगातार अपने ऐसे बयानों से एमपी की राजनीति का केंद्र बने रहते हैं.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने 25 नए आयुष भवनों का किया लोकार्पण, स्टाइपेंड पर दिए निर्देश
CM मोहन यादव ने 25 नए आयुष भवनों का किया लोकार्पण, स्टाइपेंड पर दिए निर्देश
MP में शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, CM मोहन यादव 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी
MP में शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, CM मोहन यादव 351 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी
CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से वन-टू-वन संवाद, मिला 1200 करोड़ का प्रस्ताव
CM मोहन यादव का बेंगलुरु में निवेशकों से वन-टू-वन संवाद, मिला 1200 करोड़ का प्रस्ताव
भोपाल में साइबर सिक्योरिटी को लेकर अहम एमओयू, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश
भोपाल में साइबर सिक्योरिटी को लेकर अहम एमओयू, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
'कितनी भी सत्ता न मिल जाए, हम...', पीएम मोदी का सेवा यात्री को बड़ा संदेश
ग्रेटर नोएडा: बस अग्निकांड में बड़ा एक्शन, हिरासत में ड्राइवर-कंडक्टर
ग्रेटर नोएडा: बस अग्निकांड में बड़ा एक्शन, हिरासत में ड्राइवर-कंडक्टर
फिर से दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या करने जा रहे आंदोलन?
फिर से दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, क्या करने जा रहे आंदोलन?
1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने
देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानें- नेटवर्थ
4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान
4 ओवर दो मेडन और 4 विकेट, सिर्फ 129 रन बनाकर भी जीता अफगानिस्तान
'जंतर-मंतर के बाद का भारत...', सौरव दास ने EC विवाद पर सरकार को दी चेतावनी
'जंतर-मंतर के बाद का भारत...', सौरव दास ने EC विवाद पर सरकार को दी चेतावनी
फोन की लत छुड़ाने को स्कूल ने रचा खौफनाक ड्रामा, सदमे में आ गए बच्चे
फोन की लत छुड़ाने को स्कूल ने रचा खौफनाक ड्रामा, सदमे में आ गए बच्चे
NHM में स्टाफ नर्स के 4724 पदों पर भर्ती, BSc नर्सिंग वालों को मौका 
NHM में स्टाफ नर्स के 4724 पदों पर भर्ती, BSc नर्सिंग वालों को मौका 
Embed widget