एक्सप्लोरर

'मुझे और मेरे पिता को टारगेट करने में ही पूरा जीवन बीत गया', दिग्विजय सिंह पर सिंधिया का पलटवार

Jyotiraditya Scindia: दिग्विजय सिंह ने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है. अब इस पर सिंधिया ने पलटवार किया है.

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उनके परिवार को टारगेट करते हुए पूरा जीवन बीत गया लेकिन उन्होंने कभी दिग्विजय सिंह को टारगेट नहीं किया, बल्कि वे उनसे जब भी मिलते हैं उन्हें प्रणाम करते हैं.

उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां मिली करोड़ों रुपये की संपत्ति को लेकर परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार पर खूब सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग उठाई‌ है.

उन्होंने इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साध‌ दिया. उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ की सरकार मध्य प्रदेश बनी थी उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन और राजस्व विभाग देने की सिफारिश की थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार में भी गोविंद सिंह राजपूत को यही मंत्रालय मिला था. अब ऐसा क्यों किया गया ? इसकी‌ जानकारी सिफारिश देने वाले ही बता सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पलटवार कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पूरा जीवन उनके पिता और उन्हें टारगेट करते हुए बीत गया है लेकिन उन्होंने कभी दिग्विजय सिंह को टारगेट नहीं किया है. इसके अलावा वे जब भी मिलते हैं उन्हें प्रणाम करते हैं. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने यह भी कहा कि वे अपनी राजनीति लोगों की सेवा के लिए कर रहे हैं.

दिग्विजय सिंह और सिंधिया परिवार की पुरानी अदावत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार में पुरानी अदावत चली आ रही है. वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा के मुताबिक काफी हद तक यह भी माना जा सकता है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कारण ही‌ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ज्वाइन करना पड़ी. कांग्रेस में रहते भी दोनों ही नेता एक दूसरे का राजनीतिक कद कम करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. अब दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ पार्टी में खड़े हैं इसलिए जमकर एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करते रहते हैं.

इसे भी पढ़ें: '...मुझे इंसाफ दिलाइए', एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा से नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने रोते हुए कहा

 

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget