एक्सप्लोरर

MP: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में आए आवेदन को रद्दी में फेंकने पर एक्शन, 5 कर्मचारी निलंबित

MP Politics: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में लोगों के आवेदन रद्दी में फेंकने के मामले में 5 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है.

MP News: शिवपुरी-गुना-शिवपुरी सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान पिछोर में जनता की समस्याओं के आवेदनों को रद्दी में फेंकने के मामले में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जांच उपरांत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. 8 फरवरी को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर गांधी पार्क स्थित मानस भवन में और पिछोर में शासकीय छत्रसाल स्टेडियम में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई की थी.

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए की आवेदनों को सूचीबद्ध तरीके से सुरक्षित रखा जाए और आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए. इसके बावजूद पिछोर में केंद्रीय मंत्री के जाते ही सरकारी कर्मचारियों ने जनता के शिकायती आवेदनों को रद्दी में फेंक दिया.

कार्रवाई के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्ताव भेजा गया
इस मामले को न सिर्फ कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बल्कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी गंभीरता से लिया. मामले की जांच करवाई गई. जांच में पाया गया कि इस मामले में प्रथम दृष्टया पटवारी दीपक शर्मा, पटवारी दीपक दांगी, पटवारी प्रतीक पाराशर, सहायक ग्रेड 3 प्रमोद वर्मा, सहायक ग्रेड 3 प्रशांत शर्मा की लापरवाही रही है.

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने प्रारंभिक रूप से दोषी पाए गए पांचों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उक्त कर्मचारियों द्वारा बरती गई लापरवाही के कारण शिविर में अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होना पाया गया है.

इसके अतिरिक्त पंजीयन काउंटर पर शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी. जिसमें ड्यूटी संतोष गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक राम प्रकाश गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक श्रीकांत पाराशर, प्राथमिक शिक्षक राकेश ओझा, माध्यमिक शिक्षक अनिल पाराशर शामिल हैं. इनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है.

असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी एफआईआर
आरपिछोर एसडीएम ने इस मामले में प्रशासनिक पक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया है कि पंजीयन काउंटर पर जिन कर्मचारियों द्वारा आवेदन पत्रों का पंजीयन किया जा रहा था, उनके द्वारा पंजीयन के साथ ही आवेदन की फोटो कॉपी करके एक प्रति अपने पास रिकॉर्ड में रखी गई थी. कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाद में पंजीयन काउंटर पर रखे स्कैन और फोटो कापी आवेदन को कर्मचारियों से छीनकर जनसुनवाई में जा रही एक महिला के हाथों भेज दिए गए थे और यह भ्रम फैला दिया कि कर्मचारियों ने आवेदनों को कचरे में डाल दिया है.

इस मामले में भी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा है कि शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रशासनिक अधिकारी हरकत करने वाले लोगों की पहचान कर रहे हैं. उक्त असामाजिक तत्वों की पहचान के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से भी जारी हुआ स्टेटमेंट
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय से भी इस मामले में वक्तव्य जारी किया गया है. मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तत्वाधान में हुई जनसुनवाई में यह जानकारी प्राप्त हुई कि जो आवेदन मंत्री सिंधिया तक नहीं पहुंच सके, उन आवेदनों को लेकर उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं कि इन आवेदनों को सूचीबद्ध तरीके से सुरक्षित रखा जाए एवं आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए. साथ ही, सिंधिया ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उनके अगले दौरे में इन आवेदनों की स्थिति की पूरी जानकारी प्रस्तुत की जाए.

इसके अतिरिक्त, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 3 पटवारियों एवं 2 अन्य मंत्रालयिक कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही, प्राप्त इनपुट के आधार पर यह भी संकेत मिला है कि यह संपूर्ण घटना कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई थी. इस संबंध में दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके अलावा, इस पूरे प्रकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

इस मामले पर कांग्रेस नेता अब्बास हाफिज ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है की शायद ज्योतिरादित्य आज भी अपने महाराजा वाले मोड से बाहर नहीं आए हैं. जनता के आवेदन को रद्दी में फेंक दिया गया. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने भी जनसुनवाई कार्यक्रम किया और उसमें पहुंचे ही नहीं. सिर्फ माफी मांगने से काम नहीं चलेगा. वे इस तरह से अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते.

ये भी पढ़ें: MP: एमपी के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रयागराज से मंगवाया 40 हजार लीटर गंगाजल, जाने- किसे बाटेंगे?

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget