एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के 'लंगड़े घोड़े' वाले बयान पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- 'गाली-गलौज' की भाषा...'

Jyotiraditya Scindia News: राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके लिए 'रेस का घोड़ा', 'बारात का घोड़ा' और 'लंगड़े घोड़े' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था.

Jyotiraditya Scindia On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिव्यांगजनों को कथित तौर पर अपमानित करने वाला शब्द इस्तेमाल करने के लिए गुरुवार (5 जून) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की.  

दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (3 जून) को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके लिए 'रेस का घोड़ा', 'बारात का घोड़ा' और 'लंगड़े घोड़े' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में नई जान फूंकने के संदर्भ में यह उदाहरण दिया था. 

वहीं अब राहुल गांधी का नाम लिए बिना ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे स्वागत योग्य बदलावों के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करने के बजाय 'गाली-गलौज' की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

'इनके पास भगवान का खास आशीर्वाद'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मैं ऐसी गालियों का इस्तेमाल करने वालों को समझाना चाहता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'विकलांग' शब्द को बदल दिया और दिव्यांगों के लिए 'दिव्यांगजन' शब्द गढ़ा. इसका अर्थ है जिनके पास भगवान का विशेष आशीर्वाद है."

'अमर्यादित भाषा का कर रहे इस्तेमाल'
सिंधिया ने कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान करने के बजाय वे अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग किस हद तक जा सकते हैं, यह हमारे लिए अकल्पनीय है. सिंधिया ने सवाल किया कि क्या यह दिव्यांगजनों का अपमान नहीं है?

इसके अलावा केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने यह भी कहा कि स्टारलिंक जैसी संस्थाओं को लाइसेंस देने से उन क्षेत्रों के लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी मिलेगी, जहां टावर लगाना और केबल बिछाना मुश्किल है. उन्होंने कहा, "स्टारलिंक उपग्रह कनेक्टिविटी का नेतृत्व करेगा. पहले फिक्स्ड लाइन हुआ करती थी. आज मोबाइल, ब्रॉडबैंड और ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी है. इसके साथ ही सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी जरूरी है, क्योंकि दूरदराज के इलाकों में जहां तार और टावर नहीं पहुंच सकते, वहां कनेक्टिविटी सैटेलाइट के जरिए ही हो सकेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget