एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान ने किर्गिस्तान से निकाले अपने स्टूडेंट्स लेकिन डबल इंजन की सरकार...', जीतू पटवारी का BJP पर हमला

MP News: जीतू पटवारी ने कहा कि किर्गिस्तान में मध्य प्रदेश के 1200 बच्चे फंसे हैं. एमपी सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकालने का भरोसा दिया है, लेकिन कोई इंतजाम नहीं किए गए.

Madhya Pradesh News: किर्गिस्तान में फंसे भारत के स्टूडेंट्स को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से सवाल किए हैं. उन्होंने कहा कि किर्गिस्तान से अपने स्टूडेंट्स को निकालने के लिए पाकिस्तान सरकार ने फ्री ऑफ कास्ट फ्लाइट भेजी है, लेकिन भारत सरकार अभी तक बेफिक्र नजर आ रही है. 

जीतू पटवारी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वहां से स्टूडेंट्स को लाने के लिए सभी को उम्मीद थी कि केन्द्र और प्रदेश सरकार गंभीर होगी, लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है. बता दें किर्गिस्तान में मध्य प्रदेश के भी 1200 स्टूडेंट्स हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"किर्गिस्तान में मध्य प्रदेश के 1200 बच्चे फंसे हैं. एमपी सरकार ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकालने का भरोसा दिया है, लेकिन राजनीतिक वादे की तरह उन्हें वापस लाने के लिए कोई इतजाम नहीं किए." 

'पाकिस्तान ने अपने स्टूडेंट्स निकाले'
उन्होंने आगे लिखा, "स्टूडेंट्स का कहना है पाकिस्तान अपने छात्रों को यहां से निकाल चुका है, लेकिन भारत सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. केवल बयान और मीडिया हेडलाइंस में सरकार सक्रिय है. हकीकत में मदद जैसा कुछ नहीं है."
 
'भूखे रहने को मजबूर बच्चे'
जीतू पटवारी ने कहा, "जो बच्चे फ्लैट में रह रहे हैं, वे बाहर ही निकल नहीं पा रहे हैं. खाने पीने का सामान खत्म हो गया है. उन्हें भूखे ही रहना पड़ रहा है, क्योंकि बाहर निकलते ही मारपीट हो रही है. स्थानीय लोग लड़कियों से मारपीट कर रहे हैं. बच्चों का कहना है कि पहले इंडियन स्टूडेंट्स का वापसी टिकट करीब 15-20 हजार रुपए में हो जाता था, लेकिन जब से हालात बिगड़े हैं, 50 हजार रुपए में फ्लाइट का टिकट हो रहा है. यह सभी के लिए संभव नहीं है."

'डरे हुए हैं बच्चे'
पटवारी ने कहा, "किर्गिस्तान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स ने भारत सरकार, इंडिया एंबेसी और विदेश मंत्री को सोशल मीडिया पर टैग किया है, गुहार भी लगाई, लेकिन कुछ रेस्पॉन्स नहीं मिला. इस स्थिति में बच्चे ज्यादा निराश और डरे हुए हैं."

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, "मुख्यमंत्री से मैंने पहले भी अनुरोध किया था, इसके बाद बीजेपी सरकार मीडिया और बयानों में तो नजर आई, लेकिन बच्चों की बातों से हकीकत फिर सामने है. डबल इंजन कहां है, क्या कर रहा है? मुझे जानकारी मिली है कि बिश्केक में फ्लैट में रहने वाले बच्चों को कुछ मकान मालिक बाहर निकाल रहे हैं. जब वे बाहर जा रहे हैं तो स्थानीय लोगों के हमले का शिकार हो रहे हैं. क्या आपको यह सब नहीं पता है?"

'रैलियों में परोसा जा रहा झूठ'
जीतू पटवारी ने ये भी कहा, "हैरान बच्चों के साथ उनके परिजन भी बहुत परेशान हैं. सभी यह उम्मीद कर रहे हैं कि संकट के गंभीर दौर में मध्य प्रदेश के साथ केंद्र सरकार भी प्राथमिकता से पहल करेगी और बच्चों की सुरक्षित वापसी के प्रयास करेगी, लेकिन बीजेपी सरकार के रवैए से बहुत निराशा हो रही है. पीड़ित परिवार जानना चाहते हैं कि चुनावी रैलियों में झूठ परोस रहे हैं. प्रधानमंत्री को हमारे भूखे बच्चों की चिंता क्यों नहीं है? मुख्यमंत्री क्यों खामोश हैं."

ये भी पढ़ें

छेड़छाड़ के आरोपी स्टूडेंट को जमानत देते हुए कोर्ट ने रखी हैरान करने वाली शर्त, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget