एक्सप्लोरर

'संतरी इतना पैसे वाला तो मंत्री का क्या होगा', सौरभ शर्मा मामले में जीतू पटवारी का एमपी सरकार पर तंज

Jitu Patwari News: प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अभी सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी होना बाकी है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा सच सामने आएगा. पटवारी ने सौरभ शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है.

MP News: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां से मिली अकूत संपत्ति के मामले में सरकार पर कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह आरोप लगाया है कि सौरभ शर्मा पर कई जांच एजेंसियों की नजर थी. इसी के चलते लोकायुक्त पुलिस ने पहले कार्रवाई कर दी.

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की लगातार संपत्तियां सामने आ रही हैं. अभी तक करोड़ों रुपये की नगदी, सोने और अचल संपत्ति का पता चल चुका है. अभी भी कई जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही है.

लोकायुक्त के बाद प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग ने भी अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है. इन सब के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में बड़ा आरोप लगा दिया है. उनका कहना है कि सौरभ शर्मा पर कई एजेंसियों की नजर थी. सरकार को डर था कि दूसरी एजेंसी पूरा मामले का भंडाफोड़ कर देगी, इसलिए लोकायुक्त को निर्देश देकर तत्काल कार्रवाई करवाई गई. जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले की जांच में और भी अभी खुलासे बाकी है.

सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद सच आएगा सामने

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अभी सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी होना बाकी है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरा सच सामने आएगा. एक आरक्षक की इतनी बिसात नहीं है कि वह करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति बिना किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग के अर्जित कर सके. पटवारी ने सौरभ शर्मा की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है.

'संतरी इतना पैसे वाला तो मंत्री का क्या होगा'
प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि जब संतरी के पास इतना पैसा निकाला है तो फिर मंत्री और प्रमुख सचिव को लेकर भी सवाल उठना जायज है. पटवारी ने कहा कि इस मामले में सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि इतनी राशि किसकी थी? उन्होंने यह भी कहा कि अकेले सिपाही के पास इतनी अवैध संपत्ति होना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है.

भ्रष्टाचार मुक्त मध्य प्रदेश बना रही है बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक बीजेपी की डॉ मोहन यादव सरकार भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला रही है. मध्य प्रदेश में पहली बार लोकायुक्त पुलिस की कितनी बड़ी कार्यवाहियां देखने को मिल रही है. कांग्रेस के राज में हमेशा भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण दिया गया है, इसलिए उनके कार्यकाल में कभी भ्रष्टाचार के बड़े मामले नहीं खुल पाए.

इसे भी पढ़ें: जिलों पर बवाल के बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने 3 संभागों के विधायकों से की मुलाकात, दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget