एक्सप्लोरर

MP News: 5 साल में मध्य प्रदेश में मिले दिमागी बुखार के 186 मरीज, बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Brain Fever Cases: बीमारी को रोकने के लिए चार जिलों विदिशा, रायसेन, इंदौर और भोपाल में टीकाकरण किया जा रहा है. डॉ. हिमांशु जायसवार ने कहा कि यह बीमारी गंदे पानी, मच्छर और सूअर के कारण फैलती है.

MP Japanese Encephalitis News: मध्य प्रदेश में जापानी इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार) का खतरा बना हुआ है, क्योंकि बीते पांच साल में राज्य में 186 प्रकरण सामने आ चुके हैं. इस बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए चार जिलों में टीकाकरण भी किया जा रहा है.

राजधानी में मीजल्स, रूबेला निर्मूलन और जेई टीकाकरण के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. राज्य के आरआई सेल, एनएचएम, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार ने बताया कि राज्य में जापानी इंसेफ्लाइटिस के सामने आए हैं. बीते पांच सालों की स्थिति पर गौर करें तो राज्य में कुल 186 मामले सामने आए हैं.

वहीं, बीते 3 साल में यह आंकड़ा लगभग 70 के आसपास है. इस बीमारी को रोकने के लिए राज्य के चार जिलों विदिशा, रायसेन, इंदौर और भोपाल में टीकाकरण किया जा रहा है. डॉ. हिमांशु जायसवार ने कहा कि यह बीमारी गंदे पानी, मच्छर और सूअर के कारण फैलती है. इसके लिए जरूरी है कि साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाए.

लगातार बढ़ रहा है टीकाकरण का दायरा
इस मौके पर एनएचएम के टीकाकरण प्रभारी डा संतोष शुक्ला ने जिंदगी में टीकाकरण के महत्व को बताया और कहा कि बचपन में लगाए गए टीका बच्चों के विकास में मददगार होते हैं. टीकाकरण का बड़ा लाभ बाल मृत्युदार, कुपोषण और विकलांगता से बचानें में मदद मिलती है. राज्य में चलाए जा रहे अभियान का नतीजा यह रहा है कि टीकाकरण का दायरा लगातार बढ़ रहा है.

डॉ. शुक्ला ने बदलते हालात का जिक्र करते हुए कहा कि यह बात सही है कि कुछ लोग भ्रम का शिकार होते हैं, मगर जागरूकता लाने के लिए किए गए प्रयासों से स्थितियां बदली हैं. बीते साल राज्य में जहां संपूर्ण टीकाकरण 86 फीसदी था तो इस साल 94 फीसदी हो गया है. इस तरह एक साल में आठ फीसदी का इजाफा हुआ है.

पीआईबी भोपाल के एडीजी प्रशांत पथराबे और यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने टीकाकरण के प्रति जनमानस का रुझान बढ़ने पर भ्रान्ति मिटने में मीडिया की भूमिका का जिक्र किया.

यह भी पढ़ें: MP Corona Guidelines: कोरोना वायरस और इन्फ्लूएंजा को लेकर जारी हुई गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget