एक्सप्लोरर

एमपी में भी मनेगी मथुरा-वृंदावन जैसी जन्माष्टमी, गांव-गांव आएंगे लड्डू गोपाल, CM मोहन यादव का वादा

Janmashtami 2024 Celebration: मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी की धूम रहेगी. CM मोहन यादव चाहते हैं कि मथुरा-वृंदावन जैसी जन्माष्टमी मध्य प्रदेश में मने. तहसील और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Janmashtami 2024 Celebration: रक्षाबंधन का उत्सव संपन्न होने के बाद अब मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी के धूम की तैयारी शुरू होने वाली है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मथुरा और वृंदावन जैसी जन्माष्टमी मध्य प्रदेश में भी मनाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि तहसील और पंचायत स्तर पर जन्माष्टमी मनाने को लेकर तैयारी चल रही है.

उल्लेखनीय है कि सावन के पूरे महीने में मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया. अब रक्षाबंधन उत्सव समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद इस बात को कहा है कि इस बार जैसी जन्माष्टमी मध्य प्रदेश में मनाई जाएगी, वैसी पहले कभी शायद ही मनाई गई है. उन्होंने मध्य प्रदेश की जन्माष्टमी की तुलना मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी पर होने वाले आयोजन से की.

तहसील और पंचायत स्तर पर आएंगे लड्डू गोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अभी कहा है कि पंचायत और तहसील स्तर पर भी कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन किए जाने की मंशा है. जन्माष्टमी पर जब छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्णा और राधा का रूप धारण कर आते हैं तो निश्चित रूप से आयोजन में चार चांद लग जाते हैं. इसी के चलते पंचायत स्तर पर भी इस तरीके के आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है. 

उज्जैन में आएगा एसएएफ का बैंड
भगवान महाकाल की सवारी में पुलिस और सीआरपीएफ के बैंड ने अपनी सहभागिता दिखाई. अब धार्मिक नगरी उज्जैन में जन्माष्टमी के अवसर पर मध्य प्रदेश सशस्त्र बल का बैंड आएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद इस बात का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार घर की चार दिवारी के अंदर ही सीमित रखे जाना ठीक नहीं है. 

श्रीराम, श्रीकृष्ण के चरण पड़ने वाले स्थानों का विकास
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्री राम के और कृष्ण के चरण मध्य प्रदेश के जिन स्थानों पर पड़े हैं, वहां का तीर्थ नगरी के रूप में विकास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जहां पर लीलाएं दिखाई है, उसका वर्णन शास्त्रों में मिलता है. 

उसी के आधार पर मध्य प्रदेश के कई शहरों में धार्मिक दृष्टि से विकास किया जाएगा. इसके अलावा उज्जैन के महाकाल महलोक की तर्ज पर प्रदेश में 13 जगह महालोक बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने रक्षाबंधन पर निभाया वादा, सागर पहुंचकर अंजना अहिरवार की मां से बंधवाई राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget