एक्सप्लोरर

जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की स्कूल टीचर से रेप, महिला ने जहर खाकर दी जान

Jabalpur Crime News: जबलपुर में एक 22 वर्षीय शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि 55 वर्षीय ओमकार पटेल ने उससे रेप किया और फिर धमकी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 22 साल की स्कूल टीचर ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एक शख्स ने उस महिला से रेप किया और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी. जबलपुर पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमकार पटेल नाम का एक व्यक्ति है जिसकी उम्र 55 साल है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. सिहोरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुरील ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल टीचर 26 अक्टूबर (शनिवार) को अपने स्कूल से लौट रही थी. तभी जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिहोरा में आरोपी ने उसे रोक लिया. 

घर जाकर महिला ने खाया जहर
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ओमकार पटेल ने चाकू दिखाकर टीचर से रेप किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घर पहुंचने के बाद व्यथित शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया और रविवार देर रात सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

मृतक महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने बताया कि महिला घर आकर अपने कमरे में चली गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों को संदेह हुआ. इसके बाद महिला को आवाज दी गई, लेकिन वह बाहर नहीं आई. 

महिला की हालत देख कर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चला लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में जब होश में आई तो उसने आरोपी की पहचान बताई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ लिया.  

यह भी पढ़ें: दिवाली के तीसरे दिन इच्छावर में लगेगा बाराखंबा मेला, मेले में बहेगी दूध की धारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
इंडिया गठबंधन की रैली में नहीं बोल पाए ये 4 बड़े नेता, BJP का तंज
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
EXCLUSIVE: आजम खान पर ED की जांच का दायरा बढ़ा, ये 11 कंपनियां भी रडार पर
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
संजय गुप्ता की बेटी के आपत्तिजनक इशारे को मिलाप जवेरी ने किया डिफेंड, बोले- प्लीज उन्हें माफ कर दें और वो कंटेंट हटा दें
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा नोएडा एयरपोर्ट या वजह कुछ और? लगातार घट रहे यात्री
जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा नोएडा एयरपोर्ट या वजह कुछ और? लगातार घट रहे यात्री
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
गाय के दिल की झिल्ली इंसान के शरीर में बन नई नस, डॉक्टरों का कमाल
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
CLAT 2027 के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ाई गई डेट
Embed widget