एक्सप्लोरर

Jabalpur News: पटरी से उतरी जबलपुर से मुंबई के बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन की दो बोगी, शंटिंग के दौरान की घटना

Jabalpur News: जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे बेपटरी रही. दरअसल जबलपुर यार्ड में बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए थे.

MP News: जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे बेपटरी रही. दरअसल जबलपुर यार्ड में बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए थे. रेलवे ने ढाई घंटे में वापस पटरी पर लाकर गाड़ी को प्लेटफार्म पर खड़ा किया और अब 4 घंटे बिलंब से रात 9 बजे यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना होन की खबर आई. जबलपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर 15.50 बजे जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस को जाने वाली ट्रेन नंबर 02134 के दो डिब्बे पटरी से उतर कर कंक्रीट के स्लीपर पर आ गए. इस घटना की वजह से यह गाड़ी अपने निर्धारित समय शाम 5 बजे के स्थान पर 4 घंटे विलम्ब से जबलपुर हुई.

मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी ने दी जानकारी

मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी ने बताया कि जबलपुर स्टेशन के मदन महल छोर से प्लेटफार्म क्रमांक 03 पर बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के रैक को बैक करके प्लेटफार्म पर लगाया जा रहा था, तभी इस ट्रेन की बोगी नंबर एस 03 तथा एस 04 के दो-दो पहिए पटरी से उतर कर स्लीपर पर आ गए. खाली एवं डेड स्लो रफ्तार में होने से डिब्बों के पहिए उतरते ही तुरंत गाड़ी को रोककर वृहद स्तर पर डिब्बों को पटरी पर लाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया. सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ, सहित मंडल के तमाम आला अधिकारी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए.

घटना की रेलवे द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा इस ट्रेन को परिवर्तित समय रात 9 बजे जबलपुर से प्रारंभ किया जाएगा. उक्त घटना के समय प्लेटफार्म क्र. 03, 04 एवं 05 को रेलवे द्वारा गाडियों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था, जबकि प्लेटफार्म क्र. 01, 02  तथा 06 से गाडियों का परिचालन दोनों दिशाओ में प्रारंभ रहा.

यात्रियों को किया गया सूचित

इस सम्बन्ध में रेलवे द्वारा बताया गया है कि उक्त ट्रेन न. 02134 के दोनों डिब्बों में जबलपुर से लगभग 35 यात्रियों को यात्रा शुरू करनी थी. यह गाड़ी जबलपुर से इटारसी, भोपाल, उज्जेन, रतलाम, सूरत तथा वापी के रास्ते बांद्रा टर्मिनस (मुंबई) तक 1257 किलो मीटर का सफर लगभग 21 घंटे में तय करती है. रेलवे द्वारा इस गाड़ी के प्रारंभ होने में हुए विलम्ब की सूचना यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाईल पर मैसेज भेजकर एवं स्टेशन पर उद्घोषणा द्वारा प्रदान की गई. इसके साथ ही इस ट्रेन के मार्ग के सभी स्टेशनों पर भी ट्रेन के विलंब की सूचना प्रसारित की गई, जिससे किसी यात्री को कोई असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: पिछड़ा बनाम बीजेपी, हकीकत और फ़साना - जानिए अब बीजेपी ने चल दिया कौन सा ब्रह्मास्त्र?

DA Hike: जानिए फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगा कितना इजाफा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget