एक्सप्लोरर

Jabalpur Rape Case: जबलपुर में रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म, बच्चे को लेने से किया इनकार

MP Rape Case: जबलपुर में एक रेप पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं लेकिन अब नाबालिग इस बच्चे को नहीं रखना चाहती.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रेप पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि जच्चा और बच्चा दोनों की हालत ठीक है लेकिन मां अब दुष्कर्मी के बच्चे नहीं रखना चाहती है. आश्चर्य की बात यह है कि नाबालिग लड़की से रेप का खुलासा तब हुआ,जब वह डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची. पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है.

यह मामला 9 माह पुराना है. जबलपुर जिले की सीहोरा तहसील निवासी 15 साल की बालिका जब स्कूल जा रही थी तो पड़ोस में रहने वाला 24 साल का युवक उसे जबरन पकड़ कर खेत में ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया. पुलिस के मुताबिक बालिका ने इस घटना को छिपाये रखा.

लेबर पेन होने पर परिजनों को मिली जानकारी

इसका खुलासा 20 सितंबर को तब हुआ जब उसके परिजन पेट मे दर्द की शिकायत लेकर उसे सिहोरा के सिविल अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच करके उसके गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को दी. उसे लेबर पेन हो रहा था और कुछ देर बाद ही उसने बच्चे को जन्म दिया.

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो उसने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित बालिका के बयान दर्ज किए. सिहोरा की एसडीओपी भावना मरावी के मुताबिक पुलिस ने रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. अब पुलिस बच्चे का डीएनए टेस्ट करवा रही है.

सिहोरा सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ दीपक गायकवाड़ के मुताबिक बालिका तीन दिन अस्पताल में भर्ती थी. फिर उसे छुट्टी दे दी गई. वहीं नवजात बच्चे को चाइल्ड केयर में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें:

PFI Banned: पीएफआई पर बैन के बाद उज्जैन में बड़ी कार्रवाई, दफ्तर किया गया सील, एसपी ने दी ये जानकारी

MP News: राशन में गड़बड़ी मिलने पर DSO पर सीएम शिवराज का एक्शन, किया सस्पेंड, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget