एक्सप्लोरर

जबलपुर में प्राइवेट स्कूलों का कारनामा! एक ही किताब के अलग-अलग रेट, कमीशनखोरी के खिलाफ एक्शन

Jabalpur Education Mafia: जबलपुर डीएम ने कहा कि प्राइवेट स्कूल और शिक्षा माफिया की मिलीभगत के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की प्लानिंग की जा रही है. कमीशनखोरी के चलते दोनों किताबों के रेट अलग हैं.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जिला प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की शिक्षा माफिया से गठजोड़ पर कड़ा प्रहार किया है. प्रशासन की जांच से निजी स्कूलों की अवैध फीस वसूली तथा पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों से सांठ-गांठके हर रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं. अब जबलपुर के डीएम दीपक सक्सेना ने एक और खुलासा किया है.

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि किताबों में गड़बड़ी से जुड़ा एक ऐसा मामला पकड़ा गया है, जिसमें प्रकाशक एक है, किताब का कंटेंट और लेखक भी एक है लेकिन कीमत अलग-अलग हैं. इससे अभिभावकों को किस प्रकार लूटा जा रहा है, यह पता चलता है?

कमीशनखोरी की वजह से अलग हैं दाम
जिला प्रशासन की विज्ञप्ति में बताया गया कि फ्रेंड्स पब्लिकेशन इंडिया, आगरा द्वारा प्रकाशित इन किताबों को 'सुमेधा' और 'आमोदनी' नाम दिया गया है. दोनों किताबों का लेखन और संकलन वाराणसी के डॉ. राम अवतार शर्मा द्वारा किया गया है. दोनों किताबों में खास बात है कि इनके हर पेज पर कंटेंट एक जैसा है. जो कंटेंट 'सुमेधा' के पृष्ठ क्रमांक 13 पर है, वही 'आमोदनी' के पृष्ठ क्रमांक 13 पर भी मिलेगा. कुल मिलाकर 133 पन्नों की दोनों किताबों के हर पृष्ठ पर एक जैसे कंटेंट देखने को मिले लेकिन कमीशनखोरी की वजह से इन किताबों के दाम अलग-अलग रखे गए हैं.

'सुमेधा' का विक्रय मूल्य 345 रुपये  और 'आमोदनी' 265 रुपये में बेची जा रही है. जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों द्वारा प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं से सांठगांठ कर अभिभावकों से अवैध वसूली के इस तरह के कई मामलों को भी जांच के दायरे में शामिल किया है.

स्कूल फीस जबरन बढ़ाने पर भी एक्शन
उधर, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव ने बुधवार (29 मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जबलपुर में निजी स्कूलों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली. वीसी में शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भोपाल से जुड़े थे. इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना ने पूरा प्रेजेंटेशन दिया और बस्तों के वजन बढ़ाने से लेकर किन हथकंडों को अपनाकर फीस बढ़ाई जाती है उसकी पूरी जानकारी दी.

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने वीसी के माध्यम से कलेक्टर से प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली, यूनिफॉर्म और शैक्षणिक सामग्री दुकान विशेष से खरीदने के संबंध में जानकारी ली. वीसी में अपर कलेक्टर मिशा सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी भी मौजूद थे.

प्राइवेट स्कूल और शिक्षा माफिया की मिलीभगत की खुलेगी पोल
इस दौरान कलेक्टर सक्सेना ने प्राइवेट स्कूलों की जांच और विश्लेषण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. कलेक्टर ने बताया कि स्कूल बैग का वजन बढ़ाकर बिना जरूरत के नई किताबों को सिलेबस में शामिल करना, निम्न स्तरीय सस्ती फर्जी और डुप्लीकेट आईएसबीएन पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से कमीशनखोरी, फीस की अनुचित वृद्धि, किताबें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म विक्रेता विशेष से मनमाने दामों पर खरीद करवाने के लिए अभिभावकों पर दबाव के साथ कमीशनखोरी के अन्य हथकंडों के बारे में विस्तार से बताया.

प्रशासनिक सूत्र ने बताया कि राज्य सरकार जबलपुर में हुई कार्रवाई को नजीर बनाते हुए पूरे मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों और शिक्षा माफिया के गठजोड़ को तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई का मन बना चुकी. जबलपुर हुई कार्यवाही का अध्ययन करते हुए सभी जिलों के लिए एक गाइडलाइन बनाने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग को दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: नर्सिंग घोटाला मामले में CBI स्पेशल कोर्ट ने 9 आरोपियों को भेजा जेल, चार की रिमांड बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget