एक्सप्लोरर

Jabalpur: शव के 6 टुकड़े कर कीचड़ में फेंका, जानिए सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

Jabalpur Murder Case: शव का सिर और हाथ नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. हालांकि पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

Jabalpur Murder Case: जबलपुर में शव के 6 टुकड़े कर नहर में फेंकने वाले ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान रिस्ट बैंड में लिखे 'महाकाल' हाथ में बने टैटू से हुई. आरोपियों ने पहले धारदार हथियार से युवक की हत्या की फिर शव के टुकड़े टुकड़े कर उसे नहर में फेंक दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई. 13 मई को जब लाश के टुकड़े मिले तो गोहलपुर इलाके में सनसनी फैल गई थी.
 
दो दिन पहले शहर के त्रिमूर्ति नगर  इलाके में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सामने मैदान के कीचड़ में जबरदस्त बदबू आ रही है. शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कीचड़ से एक के बाद एक छह लाश के टुकड़े बरामद हुए लेकिन शव का सिर और हाथ नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई. इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के समाने सबसे बड़ी चुनौती लाश की शिनाख्त और हत्यारों तक पहुंचने की थी.

पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो सबसे पहले इसे मृतक का दायां हाथ मिला जिस पर एक काले रंग का Rist band चढ़ा  हुआ था और उसपर महाकाल लिखा था और बारीकी से जांच करने पर पुलिस को हाथ पर MANJU PARAM  और पंजे पर MP गुदा मिला.

शव के टुकड़ों को इकठ्ठा करने के बाद पुलिस ने जब शव पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि मृतक के पैर में लोहे की रोड पड़ी है. कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस को पहली कामयाबी तब मिली जब शव की शिनाख्त मंजू परमा के रूप में हुई जो गोराबाजार का निवासी था.

जांच के दौरान पुलिस ने आस पड़ोस और नजदीकियों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोगों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शक के आधार पर पुलिस ने जब संदेहियों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि जमीन के पुराने मामले  को लेकर राकेश कटारिया सोहेल कटारिया और त्रिमूर्ति सिंह ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और शव के छह टुकड़े कर लाश को कीचड़ में फेंक दिया. इस काम में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के अलावा सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने में सफलता हासिल की.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: सीजफायर के बाद लौटी रौनक, जयपुर से जैसलमेर तक बढ़ी टूरिस्ट की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget