एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, जारी की गई चेतावनी, स्कूलों के लिए प्रशासन ने दिया ये आदेश

MP News: Jabalpur शहर में रिमझिम बारिश का दौर जारी है. रविवार सुबह से रात तक हुई कुल 139 मिमी. बारिश को मिलाकर अब तक इस मानसून सीजन में शहर में 39 इंच बरसात हो चुकी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) और आसपास के जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. पिछले चौबीस घंटों में जबलपुर में 5.5 इंच पानी गिरा. यहां रविवार को बारिश का इतना मजबूत सिस्टम बना कि सुबह से बूंदाबांदी शुरू हुई तो फिर थमी ही नहीं. आज सोमवार को भी जबलपुर में भारी वर्षा (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है जिसकी वजह से 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिये गए हैं. स्थानीय मौसम वेधशाला में शहर में दिन भर में 5.50 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई. रविवार की बारिश को मिलाकर कुल बारिश का आंकड़ा 39 इंच को पार कर गया है. 

रिमझिम बारिश का दौर जारी
जबलपुर से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर उमरिया के आगे एक स्ट्रांग लो प्रेशर बना हुआ है, जिससे आसपास जोरदार बरसात हो रही है. एक्सपर्ट के अनुसार यह कम दबाव का क्षेत्र सतना, दमोह में भी सक्रिय है और सोमवार की शाम तक यह प्रभावी रहेगा. वैसे शहर में बारिश का क्रम थमा नहीं और रिमझिम बारिश का दौर जारी है. रविवार को सुबह से रात तक हुई कुल 139 मिमी. बारिश को मिलाकर अब तक इस मानसून सीजन में शहर में 39 इंच बरसात हो चुकी है. 

MP Weather LIVE Updates: मध्यप्रदेश में बारिश ने मचाई आफत, 39 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट, भोपाल में टूट सकता है 16 साल पुराना रिकॉर्ड

क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक बीजू जान जैकब के अनुसार सोमवार की शाम तक बादल ज्यादा एक्टिव रहेंगे. शहर के आसपास अभी दक्षिण पश्चिमी हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. अगले 24 घंटों में गरज और चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है.


Jabalpur News: जबलपुर में नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, जारी की गई चेतावनी, स्कूलों के लिए प्रशासन ने दिया ये आदेश

कई हिस्सों में हुआ जलभराव 
मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है. यहां सड़कें पानी से लबालब नजर आईं. अधारताल क्षेत्र से लगे कुछ ग्रामीण इलाकों में पानी भरने के कारण रहवासियों के मकान खाली कराए गए हैं. एक तरफ महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नगर निगम की टीम से साथ निचली बस्तियों में मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ कलेक्टर इलैयाराजा टी प्रशासनिक टीम के साथ बाढ़ नियंत्रण के लिए फील्ड पर मौजूद रहे.


Jabalpur News: जबलपुर में नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, जारी की गई चेतावनी, स्कूलों के लिए प्रशासन ने दिया ये आदेश

बरगी बांध के 4 और गेट खोले गए
वहीं, दूसरी तरफ बरगी बांध के 4 गेट और खोल दिए गए हैं. बांध के 17 गेटों को 2.02 मीटर खोलकर पानी छोड़े जाने का असर नर्मदा के तटीय इलाकों पर नजर आने लगा है. ग्वारीघाट, तिलवारा, भेड़ाघाट सहित कई घाटों पर जलस्तर में 15 से 20 फीट तक की बढ़ोतरी हुई है. बांध का जलस्तर 421 मीटर मेंटेन रखा जा रहा है.

सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद
इधर, बारिश की वजह से प्रशासन ने सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. डीईओ ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को हालात की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा.

Amit Shah In MP: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज Bhopal में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget