एक्सप्लोरर

Jabalpur: घोटाले के आरोप में फंसे बिशप पीसी सिंह पर कड़ा एक्शन, सभी पदों से हटाया गया

Action on Bishop: पीसी सिंह को बिशप सहित सभी पदों से हटा दिया गया है. रिमांड के दूसरे दिन भी बिशप से EOW कार्यालय में बैंक खातों और जमीन संबंधी दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की गई.

Madhya Pradesh News: चर्च की जमीनों के फर्जीवाड़े और करोड़ों रुपये की नगदी जमा करके रखने वाले बिशप पीसी सिंह (Bishop PC Singh) पर अब क्रिश्चियन समाज ने भी बड़ी कार्रवाई की है. उन्हें बिशप सहित सभी पदों से हटा दिया गया है. बता दे कि द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया डायोसिस जबलपुर के बिशप पीसी सिंह के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किए जाने की ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा जांच की जा रही है. अब इस मामले में सीएनआई भवन दिल्ली ने पीसी सिंह को बिशप सहित सभी पदों से हटा दिया है. वहीं उनके स्थान पर बीके नायक को जबलपुर (Jabalpur) सहित देश के 27 डायोसिस की जवाबदेही सौंपी गई है. उधर रिमांड के दूसरे दिन भी बिशप से ईओडब्ल्यू कार्यालय में बैंक खातों और जमीन संबंधी दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की गई.

बैठक बुलाकर की गई चर्चा
बिशप की नागपुर (Nagpur) से गिरफ्तारी होने के मुद्दे पर सीएनआई धर्मसभा की बैठक बुलाकर इस विषय पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई. सदस्यों ने कहा कि इस पूरे मामले से संस्था की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि पीसी सिंह माडरेटर के रूप में कार्य करने में असमर्थ हैं. ऐसी स्थिति में उनके स्थान पर उप माडरेटर बीके नायक को सभी डायोसिस की जिम्मेदारी  सौंपी गई है.बैठक में पीसी सिंह के मामले में एक जांच समिति का गठन किए जाने का भी निर्णय लिया गया है.

Road Safety Series: इंदौर में होगा क्रिकेटरों का महामुकाबला, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा समेत ये दिग्गज बिखेरेंगे जलवा

खातों से विदेशों में हुआ लेनदेन
ईओडब्ल्यू जांच टीम के अनुसार बिशप के नाम पर खुले 128 बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं बैंक खातों के संबंध में पीसी सिंह से पूछताछ किए जाने पर यह बात सामने आई है कि उनके खातों से विदेशों में भी ट्रांजेक्शन किया गया है. इस जानकारी के आधार पर जांच टीम को बैंक संबंधी जो दस्तावेज मिले हैं, उन्हें खंगालकर यह पता लगाया जा रहा है कि विदेश में किया गया ट्रांजेक्शन किस संस्था या किस कार्य के लिए किया गया था. वहीं चर्च से जुड़ी जमीनों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

चर्च की जमीनें बेचने में फर्जीवाड़ा
जबलपुर में एक पत्रकर वार्ता में एंग्लिकन चर्च ऑफ इंडिया की सचिव मधुलिका ज्वायसे ने बिशप पीसी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पद का दुरुपयोग करते हुए बिशप और उनके करीबियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मध्य प्रदेश, दिल्ली, यूपी और मुंबई में चर्च की बेशकीमती जमीनें बेची हैं. इन मामलों में पीसी सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड से भी बिशप के संबंध होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं बिशप और उनके सहयोगी मप्र और यूपी में लोगों को लालच देकर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराते रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में सुको ने सीएनआई को पूरी तरह अवैध घोषित कर दिया था जिसका परिणाम यह हुआ कि सीएनआई के लिए तमाम अवैध कामों के रास्ते खुल गये. इसका सबसे अधिक नुकसान एंग्लिकन चर्च के भरोसे का हुआ.

Billabong School Case: भोपाल में नर्सरी में पढ़ने वाली मासूम से 'गंदी हरकत' के बाद एक्शन में CM शिवराज, दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget