एक्सप्लोरर

Jabalpur: ट्रेन में नकली गैजेट्स की दुकान लगाकर बैठे थे ठग, हुआ गिरोह का भंडाफोड़, STF की गिरफ्त में पांच आरोपी

जबलपुर एसटीएफ की टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नामी-गिरामी कंपनी की नकली मोबाइल एक्सेसरीज को ट्रेन में यात्रियों को बेचा करता था. ये लोग पावर बैंक के अंदर गीली मिट्टी डालकर बेचा करते थे.

Madhya Pradesh News: मोबाइल पावर बैंक में गीली मिट्टी भर दी जाए तो क्या होगा. चौकिये मत, ये कोई वैज्ञानिक प्रयोग नहीं बल्कि नकली समान बेचने वाले शातिर गिरोह का नुस्खा है, जो वो पावर बैंक में हेवी बैटरी बैकअप का झांसा देने के लिए करते थे. जबलपुर रेलवे पुलिस की एसटीएफ ने चलती ट्रेनों में दुकान चलाने वाले इस गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. 

अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो ना केवल अनजान व्यक्ति द्वारा दी जा रही खानपान की सामग्री से परहेज करें, बल्कि ट्रेनों में बिकने वाले मोबाइल गैजेट्स को भी खरीदने से पहले आपको कई बार सोचना चाहिए. दरअसल, जबलपुर एसटीएफ की टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नामी-गिरामी कंपनी की नकली मोबाइल एक्सेसरीज को ट्रेन में यात्रियों को बेचा करता था. इनकी धोखाधड़ी वाली कारगुजारियों का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि मोबाइल चार्ज करने में उपयोगी पावर बैंक के अंदर यह बेहद चालाकी से गीली मिट्टी डालकर उसे वजनी बनाकर बेचा करते थे.

जब्त किए गए ये समान
जबलपुर एसटीएफ के डीएसपी ललित कश्यप बताते हैं कि पकड़े गए पांच आरोपियों का नेटवर्क इलाहाबाद और जबलपुर के दो मोबाइल डीलरों से था. यहां से यह नकली मोबाइल एक्सेसरीज लेकर आते थे और उन्हें ब्रांडेड के नाम से ट्रेन में बेचा करते थे. इस पूरे मामले में एसटीएफ ने मुख्य आरोपी प्रदीप साहू, शोभित सोनकर, अंतिम सुनकर, ललित गोस्वामी और नानक कुमार दवानी को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने इनके कब्जे से 230 नग पावर बैंक, 65 नग चार्जर, 275 नग डाटा केबल, 50 नग मेमोरी कार्ड, 9 नग बैटरी, छह नग कंपनी के नकली लोगों, 65 ब्लूटूथ हेडफोन और 230 नग ईयरफोन जप्त किए हैं.

मंहगे दामों में बेचते थे नकली समान
यहां बताते चले कि मुख्य आरोपी प्रदीप साहू को रेलवे की ओर से मोबाइल एक्सेसरीज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट ट्रेनों में बेचने का ठेका जिला सतना और जिला मानिकपुर के लिए मिला था, लेकिन इस ठग ने अपने गिरोह को कई रेलवे स्टेशनों में फैला कर रखा था. इसके लिए करीब 20 लड़के स्टेशन और ट्रेन में नकली मोबाइल एसेसरीज बेचा करते थे. आरोपी  पावर बैंक 150 रुपये प्रति पीस की दर से लड़को को बेचने के लिए दिया करता था और उस पावर बैंक को यह लड़के यात्रियों को 300 से लेकर 500 रूपये में बेचा करते थे.

इन धराओं में मामला दर्ज
खास बात यह है कि पावर बैंक के वजन को बढ़ाने के लिए उसमें गीली मिट्टी डाली जाती थी. इसके अलावा अन्य मोबाइल एक्सेसरीज को आरोपी जबलपुर के कृष्णा मोबाइल और सुंदरम मोबाइल से लाया करते थे. इनकी निशानदेही पर इन मोबाइल दुकानों पर भी छापा मारकर नकली सामग्री जप्त किए गए हैं. पकड़े गए पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन जारी है.

Bharat Jodo Yatra: बुरहानपुर में राहुल गांधी का साथ देंगी प्रियंका गांधी, कमलनाथ बोले- यात्रा का हर दिन होगा नया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट
दतिया उपचुनाव: पहले राउंड के बाद बीजेपी आगे, कांग्रेस को मिले इतने वोट
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर पर तैनात कर दीं 250 चीनी होवित्जर तोपें, जानें कितनी खतरनाक
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget