एक्सप्लोरर

Jabalpur: बारिश के बीच नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम के 9 गेट खोले गए, इन शहरों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

MP News: मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में इन दिनों बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. लगातार बारिश के कारण अब नर्मदा नदी पर बने डैम के गेट खोलने पड़े हैं. नर्मदा के तट से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश में नर्मदा (Narmada) के तराई वाले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. जबलपुर (Jabalpur) और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण आज शनिवार (19 अगस्त) की शाम 6 बजे नर्मदा नदी में बने बरगी डैम के नौ गेट खोल दिए गए. इससे जबलपुर के साथ नरसिंहपुर, रायसेन,नर्मदापुरम और खंडवा जिले के नर्मदा किनारे बसे शहरों और गांवों में बाढ़ के हालात बनेंगे.

रानी अवंती बाई सागर परियोजना के तहत आने वाले बरगी डैम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय सूरे के मुताबिक बरगी डैम के सभी 9 गेटों को औसत ऊंचाई 1.16 मीटर तक खोलते हुए 1588 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकेंड) जल की निकासी की जा रही है. उन्होंने बताया कि आज शनिवार को बरगी डैम का लेवल 421.75 मीटर तक पहुंच गया है.डैम का अधिकतम लेवल 422.76 मीटर है. इस वक्त डैम लगभग 92% भर चुका है. बताया गया है कि डैम के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले 48 घन्टे में 100 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है.

इन इलाकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
बरगी डैम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय सूरे ने अलर्ट जारी करते हुए नर्मदा के तट से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है. राज्य शासन की ओर से संबंधित जिलों के कलेक्टर और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट रहने को कहा गया है. बरगी डैम के गेट खुलने से सबसे ज्यादा असर जबलपुर और नर्मदापुरम जिले के तराई वाले इलाकों में पड़ने का अनुमान है.

इस साल तीन बार खोला गया है डैम का गेट
बता दें कि इस मानसून के सीजन में बरगी डेम के गेटों को तीसरी बार खोला गया है. सबसे पहले 19 जुलाई 2023 को डैम के पांच गेट पहली बार 80 सेंटीमीटर ऊंचाई तक खोले गए थे. उस वक्त बांध का लेवल 418.45 मीटर पहुंच गया था. इसी तरह दूसरी बार 3 अगस्त को बांध के 15 गेट खोले गए थे. अगले दिन 4 अगस्त को बढ़ाकर  लगातार पानी की आवक होने से डैम के 19 गेट पौने दो मीटर तक खोल दिए गए थे.

ये भी पढ़ें- MP Politics: मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- दंगा-फसाद प्रकोष्ठ के संयोजक हैं दिग्विजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget